‘बड़ा बैगा’ बनने की होड़ में एक बैगा की हत्या, पूजा के बहाने बुलाया, फिर...

Harrison Masih | May 27, 2025, 20:34 IST
Share
Baiga murdered  Bada Baiga balod chattisgarh the sootr
Baiga murdered Bada Baiga balod chattisgarh the sootr

बालोद के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिर्राभांठा गांव में झाड़-फूंक के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में बैगा पुनीत राम ठाकुर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ‘बड़ा बैगा’ बनने की बहस ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।

बालोद के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिर्राभांठा गांव में झाड़-फूंक के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में बैगा पुनीत राम ठाकुर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ‘बड़ा बैगा’ बनने की बहस ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक बैगा ने अपने प्रतिद्वंदी बैगा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... देह व्यापार के कारण इस गांव में नहीं हो रही युवाओं की शादी...

ऐसे की गई हत्या

घटना 26 मई की है, जब सिर्राभांठा निवासी बैगा पुनीत राम ठाकुर को गांव के ही तिहारू राम निषाद ने अपने घर पूजा-पाठ (बंधन पूजा) के लिए बुलाया था। तिहारू राम ने इसके लिए बाहर गांव से भी कुछ लोगों को बुलाया था, जिनमें सुरडोंगर निवासी बैगा अजीत मंडावी भी शामिल था। पूजा के दौरान दोनों बैगा – पुनीत राम और अजीत मंडावी – के बीच ‘कौन बड़ा बैगा’ को लेकर कहासुनी और फिर झगड़ा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... खेल विभाग में सीधी और संविदा भर्ती जल्द शुरू, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश

हत्या की पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि झगड़े के दौरान तिहारू राम, कमलेश निषाद और चतुर निषाद ने पुनीत राम के हाथ-पांव पकड़ लिए, और इसी दौरान अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिए लाए चाकू से पुनीत राम पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तिहारू राम की पत्नी धनेश्वरी निषाद ने खून से सना चाकू पानी से धोकर अजीत को वापस कर दिया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।

सबूतों के साथ आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने घटना के बाद मौके से खून से सने कपड़े, पूजा सामग्री और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... लाखों के इनामी 18 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार

गिरफ्तार आरोपी:

तिहारू राम निषाद (35) – सिर्राभांठा

कमलेश निषाद (34) – कमरौद

अजीत मंडावी (37) – सुरडोंगर, डौण्डी

चतुर निषाद (55) – काड़े, डौण्डी

धनेश्वरी निषाद (32) – सिर्राभांठा

यह घटना एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करती है कि अंधविश्वास और वर्चस्व की लड़ाई कैसे जानलेवा रूप ले सकती है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... डॉक्टर की आत्महत्या का मामला: अश्लील वीडियो कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार

baiga | murdered | Crime | arrested | Balod | chattisgarh | बैगा को पीटा मौत | बालोद क्राइम न्यूज | छत्तीसगढ़

Tags:
  • murdered
  • छत्तीसगढ़
  • गिरफ्तार
  • हत्या
  • बैगा को पीटा मौत
  • Crime
  • baiga
  • बालोद क्राइम न्यूज
  • पूजा
  • Balod
  • बैगा
  • chattisgarh
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया