बलौदाबाजार हिंसा के बाद साय सरकार का एक्शन, कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद को हटाया
Deeksha Nandini Mehra | Jun 12, 2024, 08:32 IST
बलौदाबाजार हिंसा के बाद हटाए कलेक्टर-एसपी
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के बाद सरकार ने कलेक्टरऔर एसपी को हटा दिया है। दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया है।
Baloda Bazar Collector SP Removed : बलौदाबाजार हिंसक घटना के चलते राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बलौदाबाजार हिंसा के बाद जिले के कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया है। जिले की जिम्मेदारी अब कलेक्टर दीपक सोनी (Baloda Bazar new Collector Deepak Soni) और एसपी विजय अग्रवाल (Baloda Bazar new SP Vijay Agarwal) को सौंपी गई है।
![9b387c83-222]()
जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री साय की सहमति के बाद आदेश जारी किया गया है। वहीं हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।
![da5d9816-3f8]()
बीते दिन सोमवार 10 जून की दोपहर सतनामी समाज के लोग अमर गुफा में जय स्तंभ में हुई तोड़फोड़ के भी खिलाफ जमा हुए । हजारों की भीड़ जिले में पहुंच गई।
ये सभी यहां धरना प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे, मगर भीड़ का समूह पुलिस की बैरेकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस आई। भीड़ ने कलेक्टर दफ्तर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया।
130 से ज्यादा वाहन में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी । भीड़ अमर गुफा में हुई तोड़फोड़ की सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। मगर अचानक उग्र हुई भीड़ पुलिस से संभली नहीं और यह स्थिति बनी।
इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बलौदा बाजार हटाए कलेक्टर एसपी | बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी | बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल
9b387c83-222
जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री साय की सहमति के बाद आदेश जारी किया गया है। वहीं हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।
da5d9816-3f8
बलौदा बाजार में हिंसा
बीते दिन सोमवार 10 जून की दोपहर सतनामी समाज के लोग अमर गुफा में जय स्तंभ में हुई तोड़फोड़ के भी खिलाफ जमा हुए । हजारों की भीड़ जिले में पहुंच गई।
ये सभी यहां धरना प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे, मगर भीड़ का समूह पुलिस की बैरेकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस आई। भीड़ ने कलेक्टर दफ्तर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया।
130 से ज्यादा वाहन में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी । भीड़ अमर गुफा में हुई तोड़फोड़ की सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। मगर अचानक उग्र हुई भीड़ पुलिस से संभली नहीं और यह स्थिति बनी।
इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बलौदा बाजार हटाए कलेक्टर एसपी | बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी | बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग