बलौदाबाजार में जलकर खाक हुईं 90 गाड़ियां, 200 वाहनों मे जमकर हुई तोड़फोड़
Arun Tiwari | Jun 24, 2024, 20:40 IST
व
बलौदाबाजार में 10 जून को हुई घटना में करीब 12 करोड़ का नुकसान हुआ। करीब तीन सौ निजी और सरकारी वाहन या तो पूरी तरह जल गए या फिर पूरी तरह टूट फूट गए। दस जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था।
Raipur : बलौदाबाजार में 10 जून को हुई घटना में बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन अब नुकसान का आंकलन करने लगा है। अभी तक की जानकारी के हिसाब से करीब 12 करोड़ का नुकसान इस आगजनी की घटना से हुआ। करीब तीन सौ निजी और सरकारी वाहन या तो पूरी तरह जल गए या फिर पूरी तरह टूट फूट गए। दस जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था जो इतना उग्र हुआ कि कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आग लगा दी गई और वहां पर जो वाहन थे उनको भी आग के हवाले कर दिया गया।
जिला प्रशासन अब नुकसान का आंकलन कर रहा है। कलेक्टर दीपक सोनी के अनुसार अब तक 12 करोड़ के नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। इसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण और फर्नीचर का नुकसान शामिल है।
नगर में हुई अन्य क्षति का आंकलन किया जा रहा है। बीमा कंपनियों से वाहनों का क्लेम दिलवाया जा रहा है। अब तक आठ गाड़ियों के नुकसान की भरपाई हो चुकी है अन्य प्रक्रियाधीन हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
Chhattisgarh : गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने पर बवाल , हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जिला प्रशासन के मुताबिक करीब 300 वाहनों को नुकसान हुआ है। जो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हुए हैं उनमें 31 निजी एवं सरकारी चार पहिया वाहन शामिल हैं। 60 दो पहिया वाहन पूरी तरह से जल गए। इनके अलावा 27 चार पहिया और 122 दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
जिन निजी वाहनों का बीमा नहीं है उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। लोगों की बेहतरी के लिए पीड़ित राहत समिति भी बनाई गई है। कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। अब शहर में शांति है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![arun tiwari]()
baloda bazar बलौदाबाजार 12 करोड़ का नुकसान सतनामी समाज का प्रदर्शन जैतखाम में तोड़फोड़
अब तक 12 करोड़ का नुकसान

इतने वाहनों को हुआ नुकसान
जिला प्रशासन के मुताबिक करीब 300 वाहनों को नुकसान हुआ है। जो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हुए हैं उनमें 31 निजी एवं सरकारी चार पहिया वाहन शामिल हैं। 60 दो पहिया वाहन पूरी तरह से जल गए। इनके अलावा 27 चार पहिया और 122 दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
जिन निजी वाहनों का बीमा नहीं है उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। लोगों की बेहतरी के लिए पीड़ित राहत समिति भी बनाई गई है। कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। अब शहर में शांति है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
arun tiwari
baloda bazar बलौदाबाजार 12 करोड़ का नुकसान सतनामी समाज का प्रदर्शन जैतखाम में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman