बलौदाबाजार हिंसा : भूपेश बोले- पुलिस पकड़े गए लोगों से मारपीट कर कह रही कांग्रेसियों का नाम लो

Jitendra Shrivastava | Jun 22, 2024, 17:34 IST
Share
thesootr
thesootr

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार हिंसा पर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कैलाश नवरंगे को शाम को बलौदाबाजार कलेक्टोरेट ले जाती है, उससे पत्थर फिंकवाकर वीडियोग्राफी की जाती है...

बलौदाबाजार हिंसा : बलौदाबाजार हिंसा के लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस और प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। बघेल ने कहा कि बलौदाबाजार पुलिस पकड़े गए लोगों से मारपीट कर कह रही है कि हिंसा में बड़े कांग्रेस नेताओं का भी नाम लो, जबकि प्रदर्शनकारियों को रैली की परमिशन और उन्हें खाना खिलवाने में वहां के बीजेपी नेताओं का नाम सामने आया है।

पुलिस खुद पत्थर फिंकवाकर वीडियो बनवा रही

भूपेश ने मीडिया को एक आवेदन भी बताया जिसको उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कैलाश नवरंगे के परिजन ने दिया है। भूपेश बघेल के अनुसार आवेदन में यह तो लिखा ही है, साथ में यह भी कहा गया है कि पुलिस कैलाश नवरंगे को बलौदाबाजार के कलेक्टोरेट ले जाती है और उसे डंडा घुमाने के लिए कहा जाता है। नवरंगे से पत्थर भी फिंकवाए जाते हैं और उसकी वीडियोग्राफी कराई जाती है ताकि यह साबित किया जा सके कि हिंसा में वह शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें...

शराब घोटाले का यूपी लिंक , अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी , एसटीएफ ने मांगी 14 दिन की रिमांड

प्रायोजित दमनचक्र पर फौरन रोक लगानी चाहिए

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला और प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए भूपेश ने कहा कि बलौदाबाजार में सरकार के प्रायोजित दमनचक्र पर फौरन रोक लगानी चाहिए। भूपेश ने बीजेपी के कुछ नेताओं का नाम लेकर आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलनकारियों का खुला साथ दिया पर पुलिस उनके नाम दबा रही है।

बलौदाबाजार हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पवित्र जैतखंभ के अपमान पर समाज के लोग अब भी असली आरोपियों को छोड़ने और फर्जी लोगों को पकड़ने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस ने उस मामले की जांच ही बंद कर दी है। भूपेश ने मांग की है कि बलौदाबाजार हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि असली आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके और निर्दोष लोगों को टारगेट कर उनसे मारपीट करने का सिलसिला हो।

Tags:
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा