Balodabazar violence : पुलिस ने पेश किया 2500 पेज का चालान, 356 आरोपियों में 183 हुए गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Aug 31, 2024, 13:06 IST
Share
Balodabazar violence Police presented 2500 page challan
Balodabazar violence Police presented 2500 page challan

Chhattisgarh Balodabazar violence : बलौदाबाजार हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया है। आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में 2500 पेज का चालान पेश किया है।

Chhattisgarh Balodabazar violence : बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया है। आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में 2500 पेज का चालान पेश किया है। बता दें कि, आगजनी मामले में की कार्रवाई में पुलिस ने 356 आरोपी माना है। इसमें भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव समेत 183 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब तक इतनी हुई कार्रवाई

बता दें कि, अब तक सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है। वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, आगजनी के इस पूरे अपराध में 356 आरोपी शामिल हैं। जिसमें 183 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे भड़की नफरत की आग...

बलौदाबाजार के इस हिंसा की रणनीति पहले ही तय कर ली गई थी। इसे अंजाम देने प्रदर्शन के बहाने करीब 5000 से ज्यादा लोग जुट गए। हजारों में लोगों की संख्या देखकर पुलिस भी भौचक्की रह गई। वहीं इस प्रदर्शन को निंयत्रित करने के लिए सवा सौ के करीब पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी पुलिस को धक्का देते हुए सीधे कलेक्ट्रेट भवन घुस गए।

प्रदर्शन करने से पहले प्रदर्शनकारी दोपहर में एक साथ जुट गए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारी साढ़े तीन बजे तक कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच गए। इसके बाद हंगामा मचाना शुरू कर गिया। सवा चार बजे तक कलक्ट्रेट भवन और एसपी ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। साढ़े पांच बजे तक खूब बवाल काटा।

बलौदाबाजार-भाटापारा हिंसा का मामला

आगजनी की यह घटना 10 जून को बलौदाबाजार में घटी थी। यह हिंसा उस समय हुई जब सतनामी समाज ने एक धार्मिक ढांचे की तोड़फोड़ के विरोध किया। इस मामले को लेकर सतनामी समाज में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सरकारी कार्यालय और 150 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले मई में गिरौदपुरी धाम में सतनामी समाज के पवित्र प्रतीक 'जैतखाम' को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिया गया था, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन हुआ था।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • Balodabazar violence
  • Balodabazar violence incident
  • छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार हिंसा
  • Balodabazar violence case
  • devendra yadav in Balodabazar Violence
  • Police presented 2500 page challan
  • Police presented 2500 page challan in Balodabazar violence case
  • Balodabazar violence news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा