CG lok sabha election result 2024 : बस्तर सीट से BJP के महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट से जीते

Deeksha Nandini Mehra | Jun 04, 2024, 16:50 IST
Share
CG lok sabha election result 2024 BASTER
Bastar Lok Sabha seat Election Result 2024

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट जीत गए हैं। महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मात दी है।

Bastar Lok Sabha seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने की जीत हुई है। महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55 हजार 245 वोट से हराया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 4 लाख 58 हजार 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले। यह पहले कांग्रेस के पास थी, 2019 में कांग्रेस के दीपक बैज इस सीट से सांसद चुने गए थे। कश्यप की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। साथ ही आतिशबाजी करके महेश कश्यप के घर जीत का जश्न मनाया गया। बता दें कि कांग्रेस ने कोंटा विधानसभा से लगातार 6 बार के विधायक कवासी लखमा को अपना प्रत्याशी बनाकर इस सीट से उतारा था। लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली। आइए जानते हैं इस लोकसभा सीट का गणित ...।

बस्तर छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट एसटी के लिए आरक्षित है। बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें से 5 सीटें- कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, चित्रकोट, और दंतेवाड़ा, भाजपा के खाते में है। 3 अन्य सीटें- बस्तर, बीजापुर और कोंटा पर कांग्रेस के विधायक हैं। बस्तर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 14,72,207 मतदाता हैं। इनमें से 10,05,392 ने वोटिंग की थी। बस्तर में वोटिंग परसेंट 68.29 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण


भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए महेश कश्यप को टिकट दी थी। वे 2014 से 2019 तक सरपंच रहे हैं। महेश कश्यप ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने कवासी लखमा को बस्तर से चुनावी मैदान में उतारा था। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोंटा विधानसभा से 5 बार के विधायक हैं।

साल जीत वोट मार्जिन

2024 महेश कश्यप (बीजेपी) 55, 245

2019 दीपक बैज (कांग्रेस) 38,982

2014 दिनेश कश्यप (भाजपा) 1,24,359

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 | Kawasi Lakhma | Mahesh Kashyap

Tags:
  • कवासी लखमा
  • Kawasi Lakhma
  • Mahesh Kashyap
  • महेश कश्यप
  • लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
  • बस्तर लोकसभा सीट
  • Lok Sabha seat Election Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा