बस्तर ओलंपिक 2025 की शुरुआत: 3.8 लाख प्रतिभागियों के साथ छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खेल आयोजन

Harrison Masih | Oct 25, 2025, 18:31 IST
Share
bastar-olympics-2025-started-vijay-sharma the sootr
bastar-olympics-2025-started-vijay-sharma the sootr

छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग इस समय खेलों के उत्सव में डूबा हुआ है। “बस्तर ओलंपिक 2025” की शुरुआत वनांचल क्षेत्र के ग्राम कच्चापाल से हुई, जिसमें 3.8 लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Bastar. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में खेल और संस्कृति का बड़ा उत्सव “बस्तर ओलंपिक 2025” शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। इस आयोजन का उद्देश्य है- बस्तर के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना।

कच्चापाल से हुई शुरुआत

इस वर्ष का आयोजन नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल गांव कच्चापाल से शुरू हुआ। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय महिलाओं के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई, जिसमें ईरकभट्टी गांव की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता स्थल पर ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लूट का खेल, 50 करोड़ में खिलाया गिल्ली डंडा,सवा करोड़ में खरीदे कंचे

3 चरणों में होगा आयोजन

बस्तर ओलंपिक 2025 (Bastar Olympics 2025) को तीन चरणों- विकासखंड, जिला और संभाग स्तर- पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें बस्तर संभाग के कुल 3 लाख 80 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। केवल नारायणपुर जिले से ही लगभग 47 हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं।

Bastar Olympics 2025
Bastar Olympics 2025

खेलों की विविधता

इस आयोजन में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खेलों को शामिल किया गया है। प्रतिभागी निम्नलिखित खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं-

  • एथलेटिक्स
  • तीरंदाजी
  • बैडमिंटन
  • फुटबॉल
  • कराटे
  • कबड्डी
  • खो-खो
  • वॉलीबॉल
  • रस्साकसी
  • हॉकी
  • वेटलिफ्टिंग
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक) के खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ी और आत्मसमर्पित नक्सली भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे यह आयोजन समावेशिता और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समिति में बड़ा बदलाव: ओलंपिक संघ को बाहर किया, मृणाल चौबे की एंट्री

बस्तर ओलंपिक 2025 को 3 पॉइंट में समझें:

परंपरा और खेल का संगम:
इस आयोजन में पारंपरिक और आधुनिक खेलों को साथ लाकर बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

3 लाख से ज्यादा प्रतिभागी:
बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से 3.8 लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें युवा, महिलाएं, दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हैं।

तीन चरणों में प्रतियोगिता:
बस्तर ओलंपिक का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी जैसे कई खेल शामिल हैं।

खेल से समाज को जोड़ने की पहल

“बस्तर ओलंपिक” सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह बस्तर की संस्कृति, समरसता और भाईचारे का उत्सव है। इस पहल के जरिए न केवल युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा भी दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... National Sports 2025 : जानिए भारत के उन महान खिलाड़ियों के बारे मेें जिन्होंने ओलंपिक में रचा इतिहास

ये खबर भी पढ़ें... ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

आयोजन की अवधि

बस्तर ओलंपिक का आयोजन 25 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक चलने वाला है। इस दौरान पूरे संभाग में हजारों प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे।

Tags:
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा
  • बस्तर संभाग
  • बस्तर ओलंपिक 2025
  • Bastar Olympics 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच