बस्तर पोटाकेबिन रेप केस: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

Harrison Masih | Apr 22, 2026, 19:50 IST
Share
bastar-potakabin-minor-rape-high-court-verdict
bastar-potakabin-minor-rape-high-court-verdict

बस्तर के एर्राबोर स्थित पोटाकेबिन आश्रम में 6 साल 10 महीने की बच्ची से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को दी गई की सजा को 20 साल की सख्त कैद में बदल दिया है।

बस्तर के चर्चित एर्राबोर पोटाकेबिन आश्रम में 6 साल 10 महीने की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को दी गई मौत तक कैद की सजा को बदलते हुए उसे 20 साल की सख्त कैद में बदल दिया है। बाकी सभी सजाएं और शर्तें यथावत रखी गई हैं। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनाया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2023 को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लगभग 6 साल 10 महीने की बेटी एर्राबोर स्थित पोटाकेबिन आश्रम में रहती थी। 22 जुलाई 2023 की रात वह अपने कमरे से गायब हो गई थी। बाद में मिलने पर बच्ची ने दर्द की शिकायत करते हुए बताया कि उसे एक व्यक्ति दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और जांच

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी माड़वी हिडमा उर्फ सोनू उर्फ राजू, निवासी स्टाफ क्वार्टर पोटाकेबिन एर्राबोर को 27 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में आरोपी को यौन संबंध बनाने में सक्षम पाया गया। जांच के दौरान पीड़िता का बयान धारा 164 के तहत और गवाहों के बयान धारा 161 के तहत दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई।

ट्रायल कोर्ट ने दी थी मौत तक उम्रकैद

ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को कई धाराओं में दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी-

  • आईपीसी धारा 450: 10 वर्ष कैद + जुर्माना
  • आईपीसी धारा 363: 3 वर्ष कैद + जुर्माना
  • आईपीसी धारा 366: 3 वर्ष कैद + जुर्माना
  • आईपीसी धारा 324: 3 वर्ष कैद + जुर्माना
  • पॉक्सो एक्ट धारा 6: मौत तक उम्रकैद + जुर्माना
सभी सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया गया था।

हाईकोर्ट में आरोपी की अपील

ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ आरोपी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अपील दायर की। मामले की सुनवाई डिवीजन बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत सजा 20 साल से लेकर उम्रकैद तक हो सकती है। मामले की परिस्थितियों, पीड़िता की उम्र, साक्ष्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने माना कि “मृत्युपर्यंत कारावास” की जगह 20 वर्ष की सख्त कैद न्यायसंगत होगी।

हाईकोर्ट का अंतिम फैसला

पॉक्सो एक्ट की सजा: उम्रकैद से घटाकर 20 वर्ष सख्त कैद

  • जुर्माना और डिफॉल्ट सजा यथावत
  • आईपीसी की सभी धाराओं में दोषसिद्धि और सजा बरकरार
  • सभी सजाएं एक साथ चलेंगी

मामला बना चर्चा का विषय

यह मामला (Bastar Rape Case) बस्तर क्षेत्र के आश्रमों में सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। हाईकोर्ट का यह फैसला कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें सजा के स्वरूप में आंशिक बदलाव किया गया है लेकिन दोषसिद्धि को बरकरार रखा गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में रेप पीड़िता के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, पंचायत ने कहा- बकरा-भात भी खिलाना होगा

जेल में रेप आरोपी ने पीड़िता से रचाई शादी, आरोप से समझौते तक की कहानी

मर्जी से बनाए गए संबंध रेप नहीं... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने CAF जवान की सजा को किया रद्द

एमपी में रेप केस आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म का लगा था आरोप

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • रेप केस
  • जस्टिस रमेश सिन्हा
  • जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल
  • Bastar Rape Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि