एमपी में रेप के आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म का लगा था आरोप

Amresh Kushwaha | Apr 16, 2026, 12:46 IST
Share
ratlam rape accused suicide namli police station custody death investigation
ratlam rape accused suicide namli police station custody death investigation

रतलाम के नामली थाने में दुष्कर्म के आरोपी पिता ने हवालात में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस अभिरक्षा में हुई इस मौत के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

अमीन हुसैन @ रतलाम

रतलाम जिले के नामली थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने बुधवार, 15 अप्रैल की देर रात थाने की हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।

38aaea02-173
38aaea02-173


बेटी की शिकायत पर हुई थी गिरफ्तारी

घटना की शुरुआत बुधवार शाम को हुई। आरोपी की 16 साल की नाबालिग बेटी ने अपनी मां के साथ नामली थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। किशोरी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया था कि उसके पिता ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और बुधवार रात करीब 9:40 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लोअर के नाड़े से लगाई फांसी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तारी के बाद नामली थाने की हवालात में रखा गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह रात 2:30 बजे तक हवालात में सामान्य रूप से बैठा हुआ दिखाई दिया।

हालांकि, सुबह करीब 4:00 बजे जब बंदी गृह के इंचार्ज नारायण जादौन ने मॉनिटर पर नजर डाली, तो आरोपी एक कोने में बेसुध हालत में लटका मिला। जब पुलिसकर्मी भागकर अंदर पहुंचे, तो देखा कि उसने अपने लोअर के नाड़े का इस्तेमाल कर पानी के पाइप से फंदा बना लिया था।

b896842c-63c
b896842c-63c


मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

थाने के भीतर आरोपी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें एसडीओपी (SDOP) किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान और एफएसएल (FSL) अधिकारी अतुल मित्तल शामिल थे।

चूंकि मामला हिरासत में मौत का था, इसलिए ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर और न्यायिक मजिस्ट्रेट भी जांच के लिए थाने पहुंचे। सुबह 10:00 बजे तक चली प्रारंभिक विधिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

परिजनों का आरोप: साजिश का अंदेशा

इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक के परिजनों ने इसे साजिश करार दिया है। मृतक के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे।

परिजनों का कहना है कि मृतक ने बुधवार को ही अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में पत्नी ने बेटी के जरिए यह झूठा केस दर्ज करवाया। मृतक पेशे से किसान था और खेतीबाड़ी करता था।

f1e39b1e-f7f
f1e39b1e-f7f


एसडीएम ने की पुष्टि

ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर ने पुष्टि की है कि एक बंदी ने हवालात के भीतर आत्महत्या की है। वर्तमान में कानून के सभी विधिक पहलुओं के तहत जांच की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

मध्य प्रदेश में कुल 46 लोगों की पुलिस हिरासत में मौत

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच सालों में मध्य प्रदेश में कुल 46 लोग पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हो चुके हैं।

  • 2021-22 में 8 मौतें
  • 2022-23 में 8 मौतें
  • 2023-24 में 12 मौतें
  • 2024-25 में 8 मौतें
  • 2025-26 में अब तक 10 मौतें
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि हर हिरासत में मौत पुलिस की प्रताड़ना के कारण नहीं होती। कई बार बीमारियों या अन्य कारणों से भी मौत हो सकती है। लेकिन उनका मानना है कि हर मामले की सख्त जांच और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

वो बताते हैं कि हर कस्टोडियल डेथ (पुलिस हिरासत में मौत) का मामला एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए भेजा जाता है। न्यायिक जांच भी कराई जाती है, और संबंधित थाने से अलग किसी अन्य अधिकारी द्वारा विभागीय जांच की जाती है। अगर पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है, और उसकी नौकरी भी जा सकती है। हालांकि, कई मामलों में पुलिसकर्मी निर्दोष भी पाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

रतलाम में ड्रग फैक्ट्री के 4 आरोपियों की 16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA कोर्ट का आदेश

मध्यप्रदेश: रतलाम में CGST दफ्तर में CBI की छापेमारी, 1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया असिस्टेंट कमिश्नर

रतलाम न्यूज | शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर विचार करे एमपी सरकार, रतलाम सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

MP News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, पति संग धरने पर बैठीं

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • रतलाम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा