जिला पंचायत अध्यक्ष ने रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, पति संग धरने पर बैठीं

Sourabh Bhatnagar | Mar 24, 2026, 09:00 IST
Share
district-panchayat-president-ratlam-protest-collector
district-panchayat-president-ratlam-protest-collector

घंटों इंतजार करने के बाद भी मुलाकात का वक्त नहीं मिला! ये आरोप है बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी का रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह पर। लालाबाई ने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे दिया। क्या है पूरा मामला...आइए जानें

आमीन हुसैन @ रतलाम

Ratlam. बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी और उनके पति शंभुलाल का आरोप है कि उन्होंने कई बार कलेक्टर मिशा सिंह से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई।

दोनों ने कलेक्टर से मिलने के लिए घंटों इंतजार किया, लेकिन जब मुलाकात का कोई समय नहीं मिला, तो उन्होंने वहीं कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। बाद में तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया।

0ab1d69e-3ce
0ab1d69e-3ce

तहसीलदार ने शांत कराया मामला

लालाबाई का आरोप है कि सोमवार सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में बैठने के बावजूद कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो पाई। इस दौरान उन्होंने 2-3 बार अपना विजिटिंग कार्ड भी भेजा, लेकिन कलेक्टर से मुलाकात का कोई जवाब नहीं मिला।

54aa1e19-cda
54aa1e19-cda

फिर निराश होकर, उन्होंने शाम 4 बजे फिर से कलेक्ट्रेट का रुख किया, लेकिन फिर भी कलेक्टर (आईएएस मिशा सिंह) ने मिलने का समय नहीं दिया। इस पर नाराज होकर लालाबाई चंद्रवंशी ने कलेक्टर के खिलाफ धरना शुरू कर दिया, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई।

इसलिए मिलना था कलेक्टर से

लालाबाई चंद्रवंशी का कहना है कि उन्हें कलेक्टर से कुछ सचिवों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी थी, जिसके लिए उन्होंने कलेक्टर से बार-बार मुलाकात की मांग की थी।

उनका आरोप है कि (रतलाम बीजेपी न्यूज) जब एक जनप्रतिनिधि को कलेक्टर से मिलने के लिए इस तरह धरना प्रदर्शन करना पड़े, तो यह प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद की कमी को दर्शाता है।

विरोध के बाद मिला समय

इस घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। तहसीलदार ऋषभ सिंह ठाकुर को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति से बातचीत की और उन्हें समझाइश दी। बाद में कलेक्टर मिशा सिंह ने अगले दिन (आज, 24 मार्च) मिलने का समय दिया।

पार्टी और प्रशासन के बीच बढ़ती दूरी

यह घटना (MP News) प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद की कमी को उजागर करती है। जब एक चुनी हुई प्रतिनिधि को इस प्रकार अपना हक मांगने के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो यह प्रशासनिक विफलता (मध्य प्रदेश समाचार) के तौर पर देखा जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

आईएएस मिशा सिंह ने वकालत छोड़ चुना समाज सेवा का रास्ता, तीसरे प्रयास में IAS बनी किसान की बेटी

MP आबकारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: रतलाम में SIT जांच शुरू, 12 अभ्यर्थी संदेह में

रतलाम में MD ड्रग्स का बड़ा खुलासा : सस्पेंड SI की वर्दी और फर्जी आर्मी ID बरामद, SIT जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के बाद रतलाम में भी गंदे पानी का खतरा, 40% आबादी दूषित जल पीने को मजबूर

Tags:
  • MP News
  • Ratlam
  • जिला पंचायत अध्यक्ष
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रतलाम बीजेपी न्यूज
  • आईएएस मिशा सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा