स्वेटर, कंबल से नहीं चलेगा काम, इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Kanak Durga Jha | Nov 16, 2024, 16:21 IST
Share
be bone-chilling cold from this day onwards chhattisgarh
be bone-chilling cold from this day onwards chhattisgarh

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में जल्द ही हड्डी कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में अगले 48 घंटे में भारी गिरावट आएगी।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में जल्द ही हड्डी कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में अगले 48 घंटे में भारी गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ जाएगी। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर गया। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट का यह सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम के चलते रातें ठंडी हो रही हैं।

पूर्व CM भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी, विधायक ने थाने में की शिकायत

यहां का पारा गिरा

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सर्दी का प्रकोप सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे चला गया है। बलरामपुर शुक्रवार को 10.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके विपरीत, सुकमा 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान के रूप में दर्ज हुआ।

LIC Policy का ऐसे भी लिया जाता फर्जी क्लेम , चाचा-भतीजे की जोड़ी पकड़ी

सरगुजा संभाग के मौसम में अगले 5 दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है। यहां का न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है। आज यानी 16 नवंबर शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।

घूसखोर डिप्टी कलेक्टर रंगेहाथ पकड़ा तो लोगों ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा और सबसे गर्म स्थान कौन-सा रहा?
    बलरामपुर 10.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि सुकमा 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
  2. सरगुजा संभाग में ठंड का क्या हाल है?
    सरगुजा संभाग सबसे ठंडा क्षेत्र है। यहां के जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे है। बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में सर्दी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
  3. राजधानी रायपुर में मौसम कैसा रहेगा?
    रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। रातें ठंडी होंगी, लेकिन दिन का मौसम साफ और सामान्य रहेगा।


स्कूल में पटाखा ले जाना पड़ा भारी, प्राचार्य ने कर दी बच्चे की ऐसी हालत

Tags:
  • Winter
  • CG weather
  • ठंड के सिस्टम एक्टिव
  • cg Weather News
  • winter season
  • कड़ाके की ठंड
  • ठंड
  • ठंड बढ़ेगी
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • CG Weather Forecast
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल