IED की चपेट में आया भालू परिवार, जवानों को मारना चाहते थे नक्सली
Kanak Durga Jha | Dec 19, 2024, 15:28 IST
Bear family died IED blast Naxals wanted kill soldiers jagdalpur
IED Blast In Bastar : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बस्तर में फिर से धमाका शुरू हो गया है। आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से भालू परिवार की मौत हो गई।
IED Blast In Bastar : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बस्तर में फिर से धमाका शुरू हो गया है। आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से भालू परिवार की मौत हो गई। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी पार आईईडी ब्लास्ट की चपेट में भालू फैमली आ गई। धमाके से मादा भालू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शावकों की भी मौत हो गई।
दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला
यह पूरा मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक शावकों की मौत भूख की वजह से हो गई। नक्सलियों ने कोशलनार से आगे जंगल-पहाड़ी रास्ते पर जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से आईईडी प्लांट कर रखी थी। वहीं करीब सप्ताहभर पहले प्रेशर आईईडी की चपेट में मादा भालू आ गई। धमाके में उसकी मौत हो गई। वहीं उसके 2 शावकों ने भूख से दम तोड़ दिया।
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी
कुछ दिन पहले इलाके के ग्रामीण जंगल से जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गए हुए थे। उन्होंने भालुओं के शव देखे। साथ ही ब्लास्ट हुए आईईडी के कुछ अवशेष देखे। उन्होंने भालू की एक तस्वीर ली थी। भालू के शव के ऊपर दो शावकों के शव पड़े हुए हैं। वहीं अब जब यह तस्वीर पुलिस के हाथ लगी तो इसके बारे में जानकारी मिल पाई। ये नजारा झकझोर कर देने वाला है।
हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला
दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला
जवानों ने नक्सलियों के लिए किया था प्लांट
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी
लकड़ी लेने गए थे ग्रामीण
हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला
FAQ
- आईईडी ब्लास्ट की चपेट में कौन आया और घटना कहां हुई?
आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई। यह घटना दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर इंद्रावती नदी के पास बारसूर थाना क्षेत्र में हुई। - आईईडी किसने प्लांट किया था?
आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों ने जंगल-पहाड़ी रास्ते पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्लांट किया था। - भालू परिवार के शवों के बारे में जानकारी कैसे मिली?
कुछ ग्रामीण जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गए थे। उन्होंने भालू परिवार के शव और ब्लास्ट के अवशेष देखे। ग्रामीणों ने शवों की तस्वीर ली, जिसमें मादा भालू और उसके दो शावकों के शव दिखाई दिए। यह तस्वीर पुलिस के हाथ लगने पर घटना की जानकारी मिली।
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
By Jageshwar prasad
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
By Arohi Raj
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
By VINAY VERMA
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad