भारत बंद : छत्तीसगढ़ में बैरिकेड तोड़ते हुए कलेक्टोरेट में घुसे आंदोलनकारी, थमे रहे बसों के पहिए, बाजार रहे बंद
Marut raj | Aug 21, 2024, 11:07 IST
भारत बंद के दौरान छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला मुख्यालय में बाजार बंद रखे गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC-ST श्रेणी में क्रीमिलेयर को लेकर फैसला सुनाया गया है। कोर्ट के इस फैसले के विरोध में ही भारत बंद का आह्वान किया गया था। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इसका खासा प्रभाव देखने को मिला।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के अधिकांश जिलों में बसों के पहिए थमे रहे। बाजार पूरी तरह से बंद रखे गए। राज्य के अधिकांश निजी स्कूलों में भी ऐहतियातन छुट्टी रखी गई थी। हालांकि, राजधानी में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। उधर, कोंडागांव में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने जा रही भीड़ रोकने पर भड़क गई। आंदोलनकारी बैरिकेड तोड़ते हुए कलेक्टोरेट में घुस गए। वहां पर इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC-ST श्रेणी में क्रीमिलेयर को लेकर फैसला सुनाया गया है। कोर्ट के इस फैसले के विरोध में ही भारत बंद का आह्वान किया गया था। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इसका खासा प्रभाव देखने को मिला। जरूरी चीजों को छोड़कर बस, स्कूल, कॉलेज, बाजार, दुकानें बंद रहे।
कांकेर में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारत बंद आंदोलन को समर्थन दिया। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सामाजिक संगठनों ने कहा कि कांकेर जिले सहित बस्तर संभाग में बंद का व्यापक असर रहा।
इसलिए भारत बंद का निर्णय लिया गया
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari