एक पटवारी ने दो तहसीलों में लिया 92 लाख का मुआवजा, भारतमाला में भारी भ्रष्टाचार
Arun Tiwari | Jul 07, 2026, 14:02 IST
भारतमाला में भ्रष्टाचार 2026
भारतमाला प्रोजेक्ट का मकसद तो ट्रैफिक को सुगम और सरल और तेज बनाना था लेकिन यह भ्रष्टाचार का आसान रास्ता बन गया। अवैध कमाई करने के लिए सभी पक्ष एकजुट हो गए। कहते हैं कि बेईमानी का खेल सबसे ज्यादा ईमानदारी से होता है।
समझें क्या है पूरा मामला
- भारतमाला प्रोजेक्ट का एक और फर्जीवाड़ा
- एक पटवारी निकला सब पर भारी
- पटवारी ने दो तहसीलों में लिया 92 लाख का मुआवजा
- परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर अवैध कमाई
- कुरुद तहसील में पदस्थ था पटवारी
एक हल्का पटवारी ने जिले की दो तहसीलों में अपने और अपने परिवार के नाम पर 92 लाख 61 हजार रुपए का मुआवजा ले लिया। धमतरी जिले के कुरुद के पटवारी पाल सिंह ने जमीन के छोटे छोटे टुकड़े किए और साढ़े 92 लाख रुपए का अवैध मुआवजा ले लिया। जांच एजेंसियों की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है।
भ्रष्टाचार का नया अध्याय:
अब जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया है कि धमतरी जिले के कुरुद में पदस्थ एक हल्का पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दो अलग-अलग तहसीलों में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर 92 लाख 61 हजार 668 रुपये का मुआवजा हासिल कर लिया।
पटवारी ने जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर मुआवजा नियमों का दुरुपयोग किया। इस प्रक्रिया के जरिए उसने अपने परिवार के नाम पर अलग-अलग दावे प्रस्तुत कर करोड़ों की परियोजना में लाखों रुपये का अवैध लाभ उठाया।
पटवारी पाल सिंह धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र में पदस्थ रहा। उसने धमतरी जिले की तहसील कुरुद और मगरलोड में यह मुआवजा हासिल किया।
पटवारी पाल सिंह ने तहसील कुरुद में लिया मुआवजा :
शुभम - पुत्र - 640976 रुपए
विक्रांत - परिवार - 640708 रुपए
प्रशांत,माधुरी,मीनाक्षी - परिवार - 640708 रुपए
शिवकुमारी ध्रुव - परिवार - 551009 रुपए
माधुरी ध्रुव - परिवार - 512566 रुपए
प्रशांत कुमार ध्रुव - परिवार - 282068 रुपए
मीनाक्षी ध्रुव - परिवार - 640708 रुपए
पटवारी पाल सिंह ने तहसील मगरलोड में लिया मुआवजा :
विक्रांत - परिवार - 787185 रुपए
प्रशांत कुमार - परिवार - 787185 रुपए
मीनाक्षी - परिवार - 787185 रुपए
देवबती - पत्नी - 792035 रुपए
शिवकुमारी - परिवार - 787185 रुपए
माधुरी - परिवार - 393593 रुपए
भारतमाला परियोजना क्या है?
परियोजना के प्रमुख उद्देश्य :
- देशभर में आर्थिक गलियारों का विकास।
- प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक हब को बेहतर सड़क संपर्क देना।
- सीमावर्ती और रणनीतिक क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करना।
- यात्रा का समय और परिवहन लागत कम करना।
- व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना।
भारतमाला परियोजना का पहला चरण :
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना :
विवाद क्यों हुआ :
इन्हीं मामलों की विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। भारतमाला परियोजना का उद्देश्य देश में आधुनिक सड़क नेटवर्क बनाना है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके लिए हुए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार के कारण यह परियोजना विवादों में आ गई है।
अब आगे क्या :
भारतमाला परियोजना से जुड़े इस घोटाले में लगातार सामने आ रहे खुलासों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
निष्कर्ष :
ये खबरें भी पढ़ें...
Bharatmala project scam: गोपाल गांधी से जुड़े ठिकानों पर ईडी का छापा, कई दतावेज और डेटा जब्त
भारतमाला घोटाला मामले में EOW का बड़ा एक्शन,जल संसाधन विभाग के दो अफसर समेत छह गिरफ्तार
भारतमाला घोटाला में मुआवजा घपले की जांच तेज, चार नई टीमें गठित
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA