फिर खुलेगा भूपेश बघेल से जुड़ा सीडी कांड, सेशन कोर्ट ने मंजूर की CBI की रिव्यू याचिका

Arun Tiwari | Jan 24, 2026, 22:38 IST
Share
bhupesh baghel cd scandal
bhupesh baghel cd scandal

छत्तीसगढ़ के सेक्स सीडी कांड में रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की लोअर कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया है। अब भूपेश बघेल की नियमित कोर्ट में पेशी और दोबारा सुनवाई होगी।

News in Short

  • रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की रिव्यू पिटिशन मंजूर कर भूपेश बघेल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।
  • भूपेश बघेल मार्च 2025 में लोअर कोर्ट से बरी हो गए थे, लेकिन सीबीआई ने फैसले पर रिव्यू पिटिशन दायर की।
  • भूपेश बघेल के वकील मनीष दत्त ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया।
  • कारोबारी कैलाश मुरारका और सलाहकार विनोद वर्मा का आरोप मुक्त करने का आवेदन खारिज।
  • इस मामले में रिंकू खनूजा आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि अन्य आरोपी केस का सामना कर रहे हैं।

News in Detail

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की लोअर कोर्ट के फैसले को निरस्त कर रिव्यू पिटिशन को मंजूर कर लिया है। रायपुर सेशन कोर्ट ने भूपेश बघेल को नियमित कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। अब इस केस की दोबारा सुनवाई होगी। फिलहाल भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें....राजेश मूणत का सेक्स सीडी कांड फिर निकला बाहर... बघेल का बढ़ा संकट

लोअर कोर्ट से बरी हुए थे बघेल

CBI की लोअर कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मार्च 2025 में आरोपों से बरी कर दिया था। CBI की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा था कि, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में रिव्यू याचिका दाखिल की थी।

भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं थीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया

ये भी पढ़ें....भूपेश बघेल सीडी कांड के आरोपों से बरी, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट बोली मुकदमे का कोई आधार नहीं

खारिज हुआ विनोद वर्मा का आवेदन

वहीं कारोबारी कैलाश मुरारका और पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने भी खुद को आरोपों से मुक्त करने के लिए आवेदन लगाया था। हालांकि सेशन कोर्ट ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और उन्हें ट्रायल का सामना करना होगा।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कारोबारी कैलाश मुरारका, पूर्व सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, विजय भाटिया और विजय पांड्या आरोपी हैं। मामले के एक अन्य आरोपी रिंकू खनूजा ने केस सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें....S*X सीडी कांड में CBI की सुनवाई शुरू,पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुसीबत

ये भी पढ़ें....S*X सीडी कांड में जमानत पर चल रहे भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी...

छत्तीसगढ़ का सेक्स CD कांड

अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में कथित सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसे राजेश मूणत का बताया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस को दिल्ली में CD बनाने का इनपुट मिला। वहां से तार पत्रकार और कांग्रेस के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा से जुड़े।

इसके बाद रायपुर के IG रहे प्रदीप गुप्ता ने कहा था कि वर्मा CD बनवा रहे थे। वर्मा भूपेश बघेल के रिश्तेदार भी हैं। इन्हीं दावे के साथ पुलिस ने विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था।



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • CBI
  • रायपुर
  • सेशन कोर्ट
  • सेक्स सीडी कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा