जिस Bhupesh Baghel पर छत्तीसगढ़ को लूटने का आरोप वो पूरी ठसक के साथ लड़ रहा चुनाव : Yogi Adityanath

Jitendra Shrivastava | Apr 21, 2024, 20:34 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने 18 लाख गरीबों को मकान से वंचित किया था। प्रधानमंत्री मोदी पैसा देना चाहते थे पर बघेल उसको लेना नहीं चाहते थे। इन गरीबों को मकान नहीं मिले ते इसका दोष भी अगर किसी के ऊपर है तो कांग्रेस की सरकार पर है...

RAIPUR. चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel ) पर जमकर प्रहार किया। योगी ने राजनांदगांव में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस घोटाले का नाम है, कांग्रेस आतंकवाद का नाम है, कांग्रेस नक्सलवाद का नाम है। कांग्रेस ने युवाओं को आतंकवाद के नाम पर, उग्रवाद के नाम पर उकसाने का काम किया है।

योगी बोले- ऐसे लोगों को जनता को अब सबक सिखाना है


योगी ने कहा कि जिस भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वो यहां से पूरी ठसक के साथ चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हैं। लूट की राजनीति अब नहीं चलेगी। ऐसे लोगों को जनता को अब सबक सिखाना है। योगी ने कहा कि 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। पूरे देश के अंदर एक ही लहर है, एक ही आवाज है- फिर एक बार मोदी सरकार। इसी आवाज को छत्तीसगढ़ में भी हमें गुंजाना है। जो लोग जातिवाद के नाम पर और अन्य आधार पर यहाँ लोगों को बाँटना चाहते हैं, उनको दरकिनार करिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके प्रभु श्रीरामलला का फिर से आगमन हुआ है। क्या यह काम कांग्रेस के लोग कर पाते? जब भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था तो उन्होंने इसी छत्तीसगढ़ की तरफ रुख किया क्योंकि ननिहाल नजदीक था। पहले चित्रकूट आए और फिर दंडकारण्य होते हुए पंचवटी की तरफ गए। उस समय भी उनके सामने चुनौती थी कि रावण के कुछ राक्षस इस पूरे क्षेत्र में यहां के ऋषि-मुनियों को परेशान करते थे, सभ्य समाज को प्रताड़ित करते थे उनकी सुरक्षा का दायित्व प्रभु राम ने अपने कंधे लिया। निसिचर हीन करहुं मही का संकल्प लेकर उन्होंने इसी धरती पर इसको निश्चरहीन करने का जो संकल्प लिया उसी का परिणाम था कि लंका के राजा रावण को भी अंततः अपने पूरे खानदान के साथ दूसरे लोक के लिए प्रस्थान करना पड़ा था।

ये खबरें भी पढ़ें...

भ्रष्टाचार पर BJP का Bhupesh Baghel को पत्र : बताएं क्या सौम्या आपके लिए वसूली करती थीं

राजनांदगांव में क्यों बोलीं Priyanka Gandhi, यदि भूपेश बघेल BJP में शामिल हो जाएंगे तो सबसे ईमानदार कहलाएंगे

देशवासियों ने 10 वर्ष में बदलते हुए भारत को देखा


योगी ने कहा कि आज अगर अयोध्या में रामलला का प्रगटीकरण हुआ है, फिर से रामलला 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या आए हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के कारण आए हैं। कांग्रेस के लोग तो कहते थे कि राम हुए ही नहीं, जब राम हुए ही नहीं तो गांधी जी क्यों कहते थे हे राम, अंत में उन्होंने कहा था रघुपति राघव राजा राम। गांधीजी के नाम पर जिन लोगों ने जीवनभर सत्ता पर काबिज रहे, वे राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रहे थे। यह भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने की कांग्रेस की कुचेष्टा थी। अभी देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देशवासियों ने 10 वर्ष में बदलते हुए भारत को देखा होगा।

नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी अवसर मिला, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा। बीजेपी की सरकारों ने, डॉ. सिंह की सरकार रही हो, चाहे वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हो, यहां के गरीबों के लिए, पिछड़ों के लिए, वनवासी आदिवासियों के लिए, उनके सम्मानजनक स्थान के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, अटल जी के नेतृत्व में जो योजनाएं बनाई गई थीं, कांग्रेस ने अपने 5 वर्ष के शासनकाल में उन्हें पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है। यानी, जिनके ऊपर पहले से ही शराब, कोयला, पब्लिक सर्विस कमीशन, डीएमएफ, गौठान और महादेव एप के घोटालों का आरोप है, और फिर भी पूरी ठसक के साथ चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर रहा है, इसका मतलब यह है कि वह यह मानकर चलता है कि हम कितना भी बड़ा अपराध करेंगे तो हम लोग समाज की आंखों में धूल झोंककर सत्ता पा लेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। यह नया भारत है। नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। भूपेश बघेल ने तो अपने शासनकाल में गोबर का भी घोटाला कर डाला! योगी ने कहा कि भुनेश्वर साहू के साथ जिस प्रकार की बर्बरता हुई थी, उसके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाकर लव जिहाद का विरोध करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का अभिनंदन है। कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीति का विरोध किया था। यहां पर तो गौ माता को भी तस्करों के हवाले कर दिया गया था। कसाइयों के हवाले कर दिया गया था। पूरी तरह छूट दे दी गई थी। भूपेश बघेल की सरकार ने 18 लाख गरीबों को छत्तीसगढ़ के अंदर मकान से वंचित किया था क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी पैसा देना चाहते थे पर बघेल उसको लेना नहीं चाहते थे। इन गरीबों को मकान नहीं मिले ते इसका दोष भी अगर किसी के ऊपर है तो कांग्रेस की सरकार पर है।

Tags:
  • Bhupesh Baghel
  • Yogi Adityanath
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा