भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED का समन, शराब घोटाले में होना होगा 15 मार्च को पेश

Kanak Durga Jha | Mar 11, 2025, 17:43 IST
Share
bhupesh-baghels-son-chaitanya
Photograph: (the sootr)

कवासी लखमा के बाद अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। शराब घोटाले केस में ईडी ने चैतन्य को समन भेजा है।

कवासी लखमा के बाद अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। शराब घोटाले केस में ईडी ने चैतन्य को समन भेजा है। चैतन्य बघेल को 15 मार्च को ईडी दफ्तर में तलब किया गया है। इस दौरान ईडी चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। सोमवार को ईडी ने बघेल निवास सहित 14 ठिकानों में छापेमारी की थी। सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED ने दबिश दी थी।

ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम दुकानदार ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, मस्जिद घेरी...

भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास पर शराब घोटाला मामले में ED ने रेड मारी थी। दो गाड़ियों में पहुंची अफसरों की टीम घर पर कई दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से पूछताछ भी हुई। प्रदेशभर के 14 जगहों पर ED ने कार्रवाई की थी।

ये खबर भी पढ़िए...चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा

शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई

रेड को लेकर ईडी ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि,ईडी छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के संबंध में 14 स्थानों (छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में) पर पीएमएलए के तहत तलाशी ले रहा है। जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल का आवास और करीबी सहयोगी भूपेश बघेल, पुत्र, लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल का आवास भी शामिल है। ईडी को पता चला है कि, चैतन्य बघेल शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय के प्राप्तकर्ता भी हैं। जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है।

ये खबर भी पढ़िए...अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे

ED ने 6 मोबाइल किया जब्त

ED के अधिकारियों ने दास्तावेज जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर से फाइलें जब्त की हैं। यह भी पता चला है कि, 6 मोबाइल को भी सिम कार्ड सहित जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल से बातचीत के डिटेल खंगालेगी ED की टीम।

ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी के नामी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही,छात्रा की मौत

Tags:
  • शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला
  • 2000 करोड़ का शराब घोटाला
  • कथित शराब घोटाला
  • CM Bhupesh Baghel son Chaitanya Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य बघेल
  • Chaitanya baghel
  • छत्तीसगढ़ ईडी शराब घोटाला
  • Former CM son Chaitanya Baghel
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार

By Sourabh Bhatnagar

यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी

By Aman Vaishnav

लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

By Arun Tiwari

करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस

By Jageshwar prasad

राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप