सीजी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा हमला, कांग्रेस की सूची आने दीजिए इतना गदर मचेगा कि गदर 2 फिल्म भी फेल कर देंगे

The Sootr CG | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
सीजी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा हमला, कांग्रेस की सूची आने दीजिए इतना गदर मचेगा कि गदर 2 फिल्म भी फेल कर देंगे
सीजी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा हमला, कांग्रेस की सूची आने दीजिए इतना गदर मचेगा कि गदर 2 फिल्म भी फेल कर देंगे

बेलतरा में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में पहुंचे चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का परिवर्तन यात्रा का रिस्पांस देखते हुए बीजेपी का आना तय है।

BELTARA. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य की कांग्रेस सरकार और सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बेलतरा में भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे चंदेल ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के परिवर्तन यात्रा को रिस्पांस कर रही है इससे प्रदेश में भूपेश सरकार का जाना और भाजपा का आना तय है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा का असर है कि कांग्रेस भरोसे की यात्रा निकाल रही है। जनता का कांग्रेस सरकार से भरोसा उठ गया है।

6 की 26 सितंबर हो गई कहां है सूची

आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा के प्रत्याशियों की सूची पर हल्ला मचाने वाले कांग्रेस की सूची कहां है। कांग्रेस ने कहा था कि हम 6 सितंबर के पहले सूची जारी करेंगे, हम पूछना चाहते हैं कहां है सूची आज 26 सितंबर हो गया। कांग्रेस की सूची आने दीजिए गदर फिल्म को भी कॉन्ग्रेसी फेल कर देंगे। इतना गदर मचेगा कांग्रेस के भीतर।

भूपेश सरकार बताए कौन सी नींद की गोली लेकर सोए थे

आगे उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी इतने दिन तक क्या कर रहे थे, तब उनका रिमोट कहां गायब हो गया था। चुनाव आ गया तो अब राहुल गांधी आवास का नाटक कर रहे हैं। जनता भी जानती है यह केवल नाटक और नौटंकी है। किसी को आवास नहीं मिल पाएगा। आगे उन्होंने कहा कि, जब पूरे 5 साल निकल गए, जब भूपेश सरकार के विदाई का बेला आ गई, जब संगीत बज रहा है कि बाबुल की दुआएं लेती जा तब उन्हें गरीबों की याद आ रही है। यह बहुत देर से जागे हैं, यह कौन सी नींद की गोली लेकर सोए थे उन्हें बताना चाहिए।

परिवर्तन यात्रा मील का पत्थर साबित होगीः चन्देल

नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को व्यापक समर्थन मिल रहा है, छ्ग में बीजेपी सरकार बनाकर रुकेगी। प्रदेश की जनता भूपेश बघेल सरकार के कुशासन से मुक्त होना चाहती है, इस तरह छ्ग में बदलाव की बयार बह रही है और यहां की जनता, प्रदेश की कांग्रेस सरकार से त्रस्त है। जनता, बीजेपी की तरफ आशाभरी निगाह से देख रही है और परिवर्तन यात्रा, इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

परिवर्तन यात्रा से बीजेपी के पक्ष में वातावरण बन गया

उन्होंने आगे कहा कि 2003 में सरकार बनी थी और भूपेश बघेल के अन्याय और कुशासन से जनता छुटकारा पाना चाह रही है, परिवर्तन यात्रा से जनचेतना लाई जा रही है, यह जगाने की यात्रा है। परिवर्तन यात्रा से छ्ग में भाजपा के पक्ष में वातावरण बन गया है और अब कांग्रेस की विदाई होगी। छ्ग सरकार के भ्रष्टाचार को ED ने प्रमाणित किया है, जनता भी कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को समझ गई है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Leader of Opposition Narayan Chandel's statement
  • there will be riots if Congress list comes
  • Congressmen will fail Gadar 2 film
  • नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान
  • कांग्रेस की सूची आने पर मचेगा गदर
  • गदर 2 फिल्म फेल कर देंगे कांग्रेसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा