बीआईटी में पकड़ी गई बड़ी गड़बड़ी, हिमांशु की जगह दिव्यांशु दे रहा था एग्जाम

Kanak Durga Jha | Mar 08, 2025, 19:58 IST
Share
big mistake caught BIT Divyanshu giving exam place of Himanshu the sootr
big mistake caught BIT Divyanshu giving exam place of Himanshu the sootr

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक बैकलॉग की परीक्षा चल रही है। इसमें शुक्रवार को परीक्षा केंद्र बीआईटी में मूल विद्यार्थी के स्थान पर किसी और विद्यार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक बैकलॉग की परीक्षा चल रही है। इसमें शुक्रवार को परीक्षा केंद्र बीआईटी में मूल विद्यार्थी के स्थान पर किसी और विद्यार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए बीआईटी के केंद्राध्यक्ष ने पथनागपुर पुलिस थाना में आवेदन किया है।

ये खबर भी पढ़िए...IML मैच रायपुर के स्टेडियम में...सचिन तेंदुलकर आज बरसाएंगे चौके-छक्के

ऐसे पकड़ी गई गड़बड़ी

थाने में एफआईआर के लिए किए आवेदन में बीआईटी के केंद्राध्यक्ष ने लिखा है कि बैकलॉग यानी पूरक परीक्षा में कंप्यूटर साइंस सिक्स सेमेस्टर को परीक्षा 7 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक हुई। इसके अंतर्गत साइबर सिक्युरिटी का पर्चा हुआ। परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक का मिलान किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों के उसमें हस्ताक्षर लिए गए। तब कक्ष निरीक्षक को एक विद्यार्थी पर शक हुआ। उन्होंने जब प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक का मिलान किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर को मिलेंगे 3 करोड़ रुपए... नीति आयोग देगा फंड

हिमांशु के बदले दिव्यांशु दे रहा था एग्जाम

इसमें पाया गया कि रोल नंबर 301313122039 हिमांशु कुमार के स्थान पर रोल नंबर 301311022103 दिव्यांशु कुमार परीक्षा दे रहा था। प्रवेश पत्र में उसी विद्यार्थी का फोटो था, जो परीक्षा हॉल में था, लेकिन उपस्थिति पत्रक में लगा फोटो किसी और का था। दोनों के हस्ताक्षर भी अलग थे। फिर दिव्यांशु से अलग कमरे में पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने हिमांशु के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की। उससे लिखित में बयान लिया गया। दिव्यांशु यूटीडी में कंप्यूटर साइंस का विद्यार्थी है।

ये खबर भी पढ़िए...मस्जिदों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब, हर महीने होती करोड़ों की कमाई

यह सेक्टर-91, फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। कक्ष निरीक्षक ने केंद्राध्यक्ष के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक तकनीकी विवि को इसकी जानकारी दी। वहां दस्तावेजों में दर्ज जानकारी से भी मूल परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे विद्यार्थी की परीक्षा देने की पुष्टि की गई। तब आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन लिखा गया।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : पिकनिक स्पॉट में हैवानियत... बंधक बनाकर किया रेप

Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • बीटेक स्टूडेंट
  • crime news today
  • छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय
  • Chhattisgarh Swami Vivekanand Technical University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा