बिहार में विधानसभा चुनाव करवाएंगे छग के IAS-IPS अधिकारी, बैठक में दिल्ली बुलाए गए

VINAY VERMA | Sept 30, 2025, 16:01 IST
Share
bihar-election-2025-ias-ips-officers-called-from-chhattisgarh
bihar-election-2025-ias-ips-officers-called-from-chhattisgarh

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। सभी 243 सीटों पर चुनाव करवाने के लिए पूरे देश के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बिहार भेजा जा रहा है।

Raipur. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। सभी 243 सीटों पर चुनाव करवाने के लिए पूरे देश के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बिहार भेजा जा रहा है। इसमें छग के अधिकारी भी शामिल हैं। इसी कड़ी में 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है जिसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बुलावा भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एमपी के 25 अफसरों की ड्यूटी, पहली बार पीएस और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी शामिल

इन अधिकारियों को बुलावा

बैठक के लिए छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शम्मी आबिदी, भीम सिंह, शिखा राजपूत तिवारी, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, डॉ. सारांश मित्तर, पुष्पेंद्र कुमार मीना, तारण प्रकाश सिन्हा, विनीत नंदनवार, ऋतुराज रघुवंशी को बुलावा भेजा गया है। इन सभी अधिकारियों के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव के अलावा युवा जोश भी है। इनमें से कुछ अधिकारी हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिट्रेशन से ट्रेनिंग करके लौटे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आज स्टेट बार काउंसिल चुनाव: छह साल बाद बनेगी नई परिषद,23 हजार अधिवक्ता करेंगे वोट

इन आईपीएस को भी न्यौता

आईएएस अधिकारियों के अलावा प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारियों को भी दिल्ली बुलाया गया है। इसमें से एक नाम डी रविशंकर का भी है। जिनके पास यातायात व्यवस्था का लंबा अनुभव है। पहले इन्होंने रायपुर में एडिशनल एसपी के रुप में जिम्मेदारी संभाली। आईपीएस अवार्ड होने के बाद परिवहन विभाग में भी रहे। माना जा रहा है इन्हें चुनाव के दौरान मतदान दलों के लिए परिवहन व्यवस्था का जिम्मा मिल सकता है। इधर आईपीएस अधिकारी गिरिजा शंकर जायसवाल को उपस्थित होने कहा गया है। इनकी ख्याति भी सोशल पुलिसिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर है।

ये खबर भी पढ़ें... मुक्तिधाम में दिखा ऐसा नजारा,हैरान हो गए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस,छुट्टी के दिन भी की बड़ी सुनवाई...

ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट की बैठक आज, 4 साल 10 महीने बाद सीएस अमिताभ जैन की होगी विदाई

बिहार में इस साल चुनाव

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। बिहार के 243 सीटों में से कई सीट संवेदनशील और अतिसंवेदनशील भी हैं। इसे देखते हुए देशभर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बिहार भेजा जा रहा है। जिससे चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके। बताया जा रहा है इसके लिए जल्द आदेश जारी होगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • Bihar Assembly Elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई