बीजापुर में 10 किलो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट

Harrison Masih | Published:
Share
ied recovered
ied recovered

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में अभियान के दौरान 10 किलोग्राम वजनी IED बरामद किया गया, जिसे BDS टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए 10 किलोग्राम वजनी IED को बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

DRG, गंगालूर पुलिस और BDS की संयुक्त कार्रवाई

सोमवार को डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान डीमाइनिंग ऑपरेशन करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में संदिग्ध वस्तु नजर आई।

ये खबर भी पढ़ें... दो लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, दो IED बरामद

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर



बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में 10 किलो वजनी IED बरामद

DRG बीजापुर, गंगालूर पुलिस और BDS की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

पगडंडी मार्ग में छिपाकर लगाया गया था IED, डीमाइनिंग के दौरान हुआ खुलासा

BDS टीम ने सभी सुरक्षा मानकों के साथ मौके पर ही IED को सुरक्षित नष्ट किया

सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश नाकाम, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, सर्च ऑपरेशन जारी

पगडंडी मार्ग में छिपाकर लगाया गया था IED

जांच के दौरान पता चला कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से पगडंडी रास्ते में शक्तिशाली IED छिपाकर लगाया था। सूचना मिलते ही बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया।

सभी सुरक्षा मानकों के साथ किया गया नष्ट

बीडीएस टीम ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया और 10 किलो वजनी IED को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें... SUKMA: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, जवानों की मुस्तैदी से फेल हुई योजना, 5 IED बरामद

सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित निर्णय से नक्सलियों की नापाक साजिश विफल हो गई। अगर समय रहते IED की पहचान नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

इलाके में सर्च और एरिया डॉमिनेशन जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है। नक्सल गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजापु में IED बरामद: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों पर बड़ी चोट, 5 गिरफ्तार, दो IED नष्ट

Tags:
  • Bijapur
  • IED
  • IED बरामद
  • बीजापु में IED बरामद
  • डीमाइनिंग ऑपरेशन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर