बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड की हत्या, सीसीटीवी डीवीआर ले भागे 4 नाबालिग कैदी

Aishwarya Dwivedi | Jul 14, 2026, 14:11 IST
Share
बिलासपुर-बाल-संप्रेषण-गृह-रक्षक-हत्या
बिलासपुर-बाल-संप्रेषण-गृह-रक्षक-हत्या

बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में चार नाबालिग आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की गला घोंटकर हत्या कर दी और सीसीटीवी का डीवीआर व बाइक लेकर फरार हो गए।

समझें क्या है पूरा मामला

बिलासपुर के सरकंडा बाल संप्रेक्षण गृह में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां रहने वाले चार नाबालिग अपचारियों ने सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी। आरोपियों ने गार्ड के हाथ-पैर बांधे और गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए। वे परिसर के बाहर खड़ी एक दूसरी बाइक लेकर भाग निकले।

जेल शिफ्टिंग से पहले साजिश

यह पूरी वारदात जेल शिफ्टिंग से ठीक पहले अंजाम दी गई। चारों नाबालिग आरोपी गंभीर मामलों में यहां बंद थे। इन पर हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसे संगीन आरोप हैं। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था। इससे ठीक पहले इन्होंने भागने की खौफनाक योजना बनाई।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

रविवार रात करीब 11 बजे चारों आरोपी पहली मंजिल पर आए। वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे पर हमला कर दिया। नरेंद्र कुमार तखतपुर के ग्राम अरईबंद के रहने वाले थे। वे पिछले एक साल से यहां कार्यरत थे। आरोपियों ने पहले नरेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए। आरोपियों ने नरेंद्र के मुंह में गमछा ठूंस दिया। फिर उनका गला दबाकर हत्या कर दी।

बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड की हत्या
बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड की हत्या

सीसीटीवी का डीवीआर ले गए

वारदात के बाद आरोपी जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह के मुताबिक दूसरी मंजिल पर गए। उन्होंने मृत चौकीदार से चाबियां छीन ली थीं। आरोपियों ने अधीक्षक के कमरे का ताला खोला। वहां से उन्होंने सीसीटीवी का डीवीआर और मॉनिटर उठा लिया। वे परिसर की कई चाबियां भी अपने साथ ले गए। इसके बाद वे तीसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां एक पेड़ के सहारे नीचे परिसर में उतरे।

बाइक लेकर हुए फरार

मुख्य गेट के बाहर एक दूसरे सुरक्षा गार्ड की बाइक खड़ी थी। आरोपियों ने चाबी लगाकर बाइक चालू की। इसके बाद चारों आरोपी उसी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसएसपी (SSP) रजनेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने किया प्रदर्शन

सुरक्षा गार्ड की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने सोमवार को दिनभर शव को बाहर नहीं निकलने दिया। परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े रहे। उनकी 12 सूत्रीय मांगें थीं। देर शाम प्रशासन की समझाइश के बाद वे माने। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स (SIMS) मरच्चूरी भेजा। वहां भी कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज मंडलोई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP नेता का नाम

पत्नी निकली सुहाग की हत्यारन, आशिक के साथ मिल पति को दी दर्दनाक मौत, ऐसे खुला राज

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के गोहत्या बैन आदेश पर लगाई रोक, कहा सुधार जरूरी

बर्थडे पार्टी में लड़की को थप्पड़ मारने पर दोस्त की हत्या, जेल से फरार थे आरोपी

Tags:
  • महिला बाल विकास
  • बिलासपुर
  • सीसीटीवी
  • सुरक्षा गार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग