बर्थडे पार्टी में लड़की को थप्पड़ मारने पर दोस्त की हत्या, जेल से फरार थे आरोपी

Ashish Bhardwaj | Jul 13, 2026, 16:33 IST
Share
थप्पड़ के बदले जान
थप्पड़ के बदले जान

भरतपुर ओपन जेल के दो कैदी हाजिरी को गच्चा देकर 190 किलोमीटर दूर जयपुर के एक नाइट क्लब में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे। पार्टी के दौरान हुए विवाद में 25 साल के अन्नू गुर्जर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ओपन जेल से फरार कैदी ने जयपुर के क्लब में की हत्या
  • भरतपुर से 190 KM दूर जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे दो कैदी
  • लड़की को थप्पड़ मारने पर चचेरे भाई की हुई निर्मम हत्या
  • गोल्डी हत्याकांड का आरोपी कैदी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल
  • ओपन जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद हो गया। एक युवक ने ग्रुप की एक लड़की को थप्पड़ मार दिया, जिस पर बाकी साथी भड़क गए। उन्होंने अपने ही साथी अन्नू गुर्जर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर आए थे। पुलिस ने 8 बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

जयपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने पर बदमाशों ने अपने ही दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी भरतपुर ओपन जेल से भागकर जयपुर आए थे।

बदमाश अपने साथियों के साथ मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक क्लब में बर्थडे पार्टी कर रहे थे। यह पूरा मामला मानसरोवर इलाके के आतिश मार्केट का रविवार रात का है।

कैसे हुआ पूरा विवाद

मानसरोवर थाना अध्यक्ष लखन सिंह खटाना ने बताया कि धौलपुर के बखेड़ी निवासी अन्नू गुर्जर (25) की हत्या की गई है। अन्नू गुर्जर अपने ममेरे भाई कल्लू गुर्जर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था।

रविवार रात करीब 2:30 बजे किसी बात को लेकर ग्रुप में शामिल एक लड़की को अन्नू गुर्जर ने थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर वहां मौजूद बाकी लोगों से उसका विवाद हो गया।

साथियों ने ही किया हमला

विवाद बढ़ने के बाद बदमाशों ने अपने साथी अन्नू गुर्जर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद खुद हमलावरों ने ही घायल अन्नू गुर्जर को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फरार कैदी निकले आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप और कुल्लू गुर्जर भरतपुर ओपन जेल में हत्या के दो मामलों में सजा काट रहे थे। इनमें जयपुर का गोल्डी मर्डर केस और लालकोठी जेल में पाकिस्तानी नागरिक हकरुल्ला की हत्या का मामला शामिल था।
वहीं तीसरा आरोपी राजेश गुर्जर हिंडौन सिटी के एक रेप केस में सजा काट रहा था। तीनों आरोपी अपने साथियों के साथ भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए थे।

पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष

ये आरोपी अपने पुराने साथी अनुज गुर्जर, अनुज सूप, आकाश गुर्जर, क्षेत्रपाल गुर्जर सहित अन्य लोगों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान लड़की को थप्पड़ मारने की घटना पर विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार अनुज गुर्जर ने आकाश गुर्जर, हन्नी गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर अन्नू गुर्जर की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि अन्नू गुर्जर फरार कैदी कुलदीप और कुल्लू के मामा का लड़का था। इसके बावजूद विवाद के बीच उसकी जान चली गई।

पुलिस ने पकड़े 8 आरोपी

पुलिस ने अनुज गुर्जर सहित कुल 8 बदमाशों को राउंडअप कर लिया है। इसके अलावा भरतपुर ओपन जेल से फरार बदमाशों के खिलाफ अलग से भी मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़े:-

70 दिन डायलिसिस के बाद बोलीं प्रसूताएं, किडनी ट्रांसप्लांट करो नहीं तो इलाज बंद

मुख्यमंत्री का 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले

राजस्थान और एमपी में बॉर्डर फिल्म जैसी लड़ाई, जमीन को लेकर दोनों राज्यों में ठनी

टोल प्लाजा पर आईकार्ड मांगने पर भड़के विधायक, टोलकर्मी गिरफ्तार

Tags:
  • जयपुर
  • भरतपुर
  • हत्या
  • बर्थडे पार्टी
  • जयपुरिया अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती