टोल प्लाजा पर आईकार्ड मांगने पर भड़के विधायक, टोलकर्मी गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Jul 13, 2026, 13:27 IST
Share
आईकार्ड मांगने पर भड़के विधायक
आईकार्ड मांगने पर भड़के विधायक

राजस्थान में जयपुर-दौसा हाईवे के नेकावाला टोल प्लाजा पर विधायक महेंद्रपाल मीणा और टोलकर्मी के बीच आईकार्ड मांगने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने एक टोलकर्मी को गिरफ्तार किया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर-दौसा हाईवे के नेकावाला टोल प्लाजा पर विधायक और टोलकर्मी के बीच हुआ विवाद।
  • टोल छूट के लिए आईकार्ड मांगने पर विधायक महेंद्रपाल मीणा नाराज हो गए।
  • विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
  • विधायक की शिकायत पर एक टोलकर्मी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
  • टोल प्रबंधन ने कहा- नियमों के तहत पहचान पत्र मांगना जरूरी है।
राजस्थान में जयपुर-दौसा हाईवे के नेकावाला टोल प्लाजा पर विधायक महेंद्रपाल मीणा और टोलकर्मी के बीच विवाद हो गया। टोलकर्मी ने टोल टैक्स छूट के लिए आईकार्ड मांगा, जिस पर विधायक नाराज हो गए। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। घटना की सूचना मिलने पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और मामला शांत कराया। विधायक की शिकायत पर एक टोलकर्मी को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर-दौसा हाईवे स्थित नेकावाला टोल प्लाजा पर जमवारामगढ़ भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणाऔर टोल कर्मचारियों के बीच पहचान पत्र मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टोल प्लाजा पर दोनों पक्षों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है।

विधायक से मांगा गया आईकार्ड

विधायक महेंद्रपाल मीणा अपनी कार से नेकावाला टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात टोलकर्मी ने टोल शुल्क में छूट देने के लिए विधायक से आईकार्ड दिखाने को कहा।

इस बात पर विधायक भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इससे टोल प्लाजा पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस पहुंची, स्थिति संभाली

घटना की सूचना मिलने पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।

विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

विधायक की शिकायत पर पुलिस टोल मैनेजर और संबंधित कर्मचारी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ के बाद टोल मैनेजर को समझाइश देकर पाबंद किया गया।

वहीं एक टोलकर्मी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहचान पत्र मांगना नियमों के अनुरूप

टोल प्रबंधन का कहना है कि एनएचएआई (NHAI – National Highways Authority of India) के नियमों के अनुसार, टोल शुल्क में छूट का लाभ लेने वाले जनप्रतिनिधियों और अन्य पात्र व्यक्तियों से आवश्यकता पड़ने पर पहचान पत्र मांगना पूरी तरह नियमों के अनुरूप है।

प्रबंधन का यह भी कहना है कि कई बार फर्जी तरीके से टोल छूट लेने के प्रयास सामने आते हैं, इसलिए पहचान का सत्यापन करना जरूरी होता है।

ये खबर भी पढ़े:-

तबादलों में भारी गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का भी कर दिया ट्रांसफर

हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

JJM घोटाले में नया खुलासा, महेश जोशी के बेटे की फर्म बनी रिश्वत का माध्यम

कोर टीम हटने के बाद पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे भूपेंद्र यादव, चर्चा में दौरा

Tags:
  • राजस्थान
  • NHAI
  • टोल प्लाजा
  • हाईवे
  • भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा