तबादलों में भारी गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का भी कर दिया ट्रांसफर
Ashish Bhardwaj | Published:
तबादलों में भारी गड़बड़ी
राजस्थान में तबादलों को लेकर बवाल बढ़ गया है। ऑफलाइन सूचियों में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, यहां तक कि एक मृत कर्मचारी का भी तबादला कर दिया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में तबादलों पर बवाल, कर्मचारी संगठनों ने गड़बड़ी के लगाए आरोप।
- ऑफलाइन तबादला सूचियों में मृत कर्मचारी और रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम शामिल।
- बीमार और विधवा कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, RCSAT जाने की तैयारी।
- शिक्षा विभाग की तबादला सूची में डबल नाम और गलत आदेशों पर विरोध।
- कर्मचारी बोले- पहुंच वालों को फायदा, नियमों की हुई अनदेखी।
अब कर्मचारी राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण जाने की तैयारी कर रहे हैं। जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार तबादलों पर छूट का दिन तो पीछे छूट गया, लेकिन तबादलों को लेकर बवाल बढ़ रहा है। कर्मचारी संगठनों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि रविवार 12 जुलाई को भी शिक्षा विभाग सहित कुछ विभागों में ऑफलाइन सूचियां जारी होने का सिलसिला थमा नहीं। कई जगह गाइडलाइन दरकिनार होने के कारण कर्मचारियों ने राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण (RCSAT – Rajasthan Civil Services Appellate Tribunal) का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं कई कर्मचारी गंभीर बीमार और विधवा श्रेणी के कर्मचारियों के आवेदनों को दरकिनार कर स्वयं को यथावत रखने में कामयाब हो गए। ऑफलाइन जारी सूचियों में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में तो संगठन खुलकर विरोध में उतर आए हैं।
रविवार को जारी सूची में भी गड़बड़ी
शिक्षा विभाग में आफलाइन आदेश जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को सोशल मीडिया पर ये आदेश वायरल हो गए।
डीपीसी से बने व्याख्याताओं की उम्मीदों पर रोक
इसके अलावा पिछले पांच साल में प्रदेश में 6000 विद्यालयों को उच्च माध्यमिक क्रमोन्नत किया गया, जिनमें करीब 18 हजार व्याख्याताओं की वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव चार महीने से वित्त विभाग में लंबित पड़ा है।
प्रोफेसरों के तबादलों में भी गड़बड़ी
बीमार व्याख्याता का भी हुआ तबादला
सितंबर 2025 में भी उनका तबादला जोधपुर किया गया था, जिसे बाद में निरस्त करना पड़ा था। इसके बावजूद इस बार फिर वही स्थिति दोहराई गई।
व्याख्याता राजकुमार गोयल का जनवरी 2026 में जयपुर से महापुरा, टोंक तबादला हुआ था। छह महीने भी पूरे नहीं हुए कि उन्हें छबड़ा, बारां भेज दिया गया। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई है, पत्नी का निधन हो चुका है और छोटे बेटे की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है।
मृत कर्मचारी का भी हो गया तबादला
वहीं बैरावास की ग्राम विकास अधिकारी अंजली चौधरी का तबादला बिलाड़ा पंचायत समिति की उसी ग्राम पंचायत लाम्बा में कर दिया गया, जहां वे पहले से ही कार्यरत हैं।
पहुंच वालों के लिए बदले नियम, आरोप
समसा (SAMSA – Sarv Shiksha and Madhyamik Shiksha Abhiyan) के इंटरव्यू से भरे जाने वाले 1200 पदों पर सीधे तबादले कर दिए गए। वाइस प्रिंसिपल की सूची में ऐसे अनेक अधिकारियों को यथावत रखा गया, जिनके पहले ही तबादले हो चुके थे।
FAQ
- राजस्थान में तबादलों को लेकर विवाद क्यों बढ़ रहा है?
कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि ऑफलाइन तबादला सूचियों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। बीमार, विधवा और यहां तक कि मृत कर्मचारियों के भी तबादला आदेश जारी कर दिए गए। इसी वजह से विरोध बढ़ रहा है। - तबादला सूची में कौनसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं?
एक मृत कर्मचारी और एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर का भी तबादला कर दिया गया। कई प्रोफेसरों के नाम सूची में दोहराए गए। ब्लड कैंसर पीड़ित एक व्याख्याता का तबादला दोबारा उसी जगह कर दिया गया, जहां से पहले निरस्त हुआ था। - तबादला विवाद के बाद अब कर्मचारी क्या कदम उठाने की तैयारी में हैं?
प्रभावित कर्मचारियों ने राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग में कर्मचारी संगठन भी खुलकर विरोध में उतर आए हैं।
ये खबर भी पढ़े:-
कोर टीम हटने के बाद पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे भूपेंद्र यादव, चर्चा में दौरा
महिला पुलिस अधिकारी पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, सिखाया ऐसा पाठ
सरकार ने किया RGHS योजना में बड़ा बदलाव, इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari