महिला पुलिस अधिकारी पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, सिखाया ऐसा पाठ
Ashish Bhardwaj | Jul 09, 2026, 19:23 IST
अधिकारी पर फब्तियां कसना पड़ा भारी
राजस्थान के कोटपूतली में बस जांच अभियान के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला डीएसपी को हूटिंग की। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर छह युवकों को पकड़ लिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- कोटपूतली-बहरोड़ में महिला डीएसपी से हूटिंग करने वाले छह युवक पकड़े गए।
- स्कॉर्पियो सवार युवकों ने तेज रफ्तार में वाहन लहराते हुए की हूटिंग।
- डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर नाकाबंदी कराई।
- NH-48 पर पुलिस ने कार्रवाई कर ब्लैक स्कॉर्पियो को रोक लिया।
- पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बस जांच के दौरान हुआ पूरा मामला।
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान अजीब वाकया सामने आया। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों का महिला डीएसपी को हूटिंग करना उन्हें भारी पड़ गया।
बुधवार को राजस्थान के कई शहरों में लग्जरी स्लीपर बसों की विशेष जांच चल रही थी। इसी क्रम में कोटपूतली में भी पुलिस एक लग्जरी बस की जांच कर रही थी।
हूटिंग के बाद तुरंत नाकाबंदी
यह देखते ही डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने फौरन नाकाबंदी का आदेश दिया। पुलिस ने कुछ ही देर में ब्लैक स्कॉर्पियो को रोककर छह युवकों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले है। सभी छह युवकों को दस्तयाब कर लिया है। ये सभी आरोपी खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
NH-48 पर चल रही थी संयुक्त जांच
संयुक्त कार्रवाई के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की बारीकी से जांच हो रही थी। अधिकारी इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे।
इसका मकसद नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई करना था। इस अभियान में डालसा सचिव नीलम मीणा, परिवहन विभाग के अधिकारी सुनील सैनी और डीएसपी लक्ष्मी सुथार मौके पर मौजूद थीं।
पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें भी साथ तैनात थीं। कार्रवाई पूरी गंभीरता के साथ चल रही थी और एक-एक बस को रोककर जांच की जा रही थी।
कैसे हुई हूटिंग की घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में तेज आवाज में लाउड म्यूजिक बज रहा था। उसमें छह युवक सवार थे। युवकों ने तेज आवाज में हूटिंग की और वाहन लहराते हुए तेज गति से आगे बढ़ा दिया।
कुछ ही पलों में वे वहां से निकल गए। लेकिन डीएसपी की सतर्कता और तुरंत हुई नाकाबंदी के चलते वे ज्यादा दूर नहीं जा सके।
ये खबर भी पढ़े:-
कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, NTCA से नहीं मिली हरी झंडी
महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, प्रसूता और सभी नवजात स्वस्थ
सतर्क! 3 दवाएं नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित, जांच लें अपनी दवाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman