एमपी की ड्रीम गर्ल ने दुल्हन तलाश रहे छत्तीसगढ़ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठग लिए डेढ़ करोड़

Pratibha ranaa | Jul 10, 2024, 13:48 IST
Share
bilaspur fraud
bilaspur fraud

बिलासपुर में एक अनोखा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दोस्ती करके उसे धोखा देकर ठगी की। अपनी वाणी में इंजीनियर से परिचय बढ़ाते हुए, उसने शादी का झांसा देकर उससे 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए वसूल लिए...

बिलासपुर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दोस्ती करके 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से कई फोन, सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

मिमिक्री आर्टिस्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की ठगी

दरअसल छत्तीसगढ़ के नितिन जैन प्राइवेट कंपनी पुणे मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। नितिन के साथ मध्य प्रदेश के एक युवक ने ड्रीम गर्ल बनकर दुल्हन तलाश रहे नितिन से ठगी कर ली। जानकारी के मुताबिक नितिन पुणे में नौकरी करता है। वहीं मिमिक्री आर्टिस्ट रोहित भी अपने भाई के घर पुणे गया था। यहां उसकी मुलाकात जैन कॉलोनी में रहने वाले नितिन जैन से हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। बाद में नितिन ने रोहित को शादी के लिए लड़की की तलाश करने की बात कही।

लड़की देखाने के नाम पर बिछाया जाल

रोहित ने नितिन से संपर्क कर उसे शादी के लिए लड़की से परिचय कराने की बात कही। नितिन ने पूरी तरह से रोहित पर विश्वास कर लिया। आरोपी रोहित ने नितिन को 2- 3 लड़कियों का फोटो गूगल से निकालकर दिखा दिए। इन तीन फोटोज में से नितिन को एक लड़की ( श्वेता बदला हुआ नाम) पसंद आ गई। रोहित ने खुद के मोबाइल से आवाज बदलकर ( श्वेता ) की आवाज में नितिन को अपने जाल में फंसा लिया।

आवाज बदलकर शादी के लिए किया प्रपोज

रोहित कुछ दिनों तक लड़की ( श्वेता ) की आवाज में नितिन से बात करता रहा और फिर शादी के बारे में भी बातचीत की। इसके बाद ठगी का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले रोहित ने श्वेता बनकर बीमारी का बहाना बनाया और करीब 30 लाख रुपए अलग- अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर एकता के भाई अंशुल जैन बनकर नई आवाज में संपर्क किया और अपनी बहन से शादी की परमिशन दे दी। इसके बाद आरोपी रोहित ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई। इसमें श्वेता के परिवार का हैदराबाद में प्रॉपर्टी होना और उसे बचने के लिए हैदराबाद जाना बताया। यहां से नया सिम कार्ड खरीदकर नितिन को हैदराबाद के इनकम टैक्स के जज सुब्रह्मण्यम की बदली हुई आवाज में मोबाइल पर संपर्क कर श्वेता के गिरफ्तार होने का झांसा दिया और उससे करीब 20 लाख रुपए विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करवा लिए।

हिरासत में आरोपी

बाद में आरोपी रोहित ने बातचीत करना बंद कर दिया। शक होने पर नितिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। 33 साल का रोहित​ मध्य प्रदेश के मैहर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 2 एंड्रायड फोन, 2 की-पैड फोन, 11 सिम कार्ड जब्त किए गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बिलासपुर में ठगी
  • Bilaspur Fraud Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज