एक तरफ 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम चला रही सरकार, दूसरी ओर वन विभाग की इजाजत के बिना काटा CCF दफ्तर में लगा पेड़

Pravesh Shukla | Published:
Share
bilaspur-illegal-tree-cutting-forest-department the sootr
bilaspur-illegal-tree-cutting-forest-department the sootr

वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक (CCF) कार्यालय परिसर में लगे विशालकाय पेड़ को बिना अनुमति के कटाई कर दी गई। जिस विभाग पर पर्यावरण बचाने और पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के अफसरों ने बिना वजह एक हरे-भरे पेड़ को जड़ सहित कटवा दिया।

बिलासपुर। वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक (CCF) कार्यालय परिसर में लगे विशालकाय पेड़ को बिना अनुमति के कटाई कर दी गई। जिस विभाग पर पर्यावरण बचाने और पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के अफसरों ने बिना वजह एक हरे-भरे पेड़ को जड़ सहित कटवा दिया। पढ़ें: MP में नई आपातकालीन सेवा: सीएम मोहन यादव ने डायल-112 को दिखाई हरी झंडी, जानिए विशेषताएं

दफ्तर में नहीं थे अफसर

जिस समय पेड़ की कटाई की जा रही थी, उस समय विभाग के अफसर दफ्तर से गायब थे। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण में बाधा डालने के नाम पर हरे-भरे पेड़ की कटाई की गई है। पढ़ें: सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के लिए भी खास है 15 अगस्त, जानें इस दिन की 8 सबसे बड़ी घटनाएं

CCF दफ्तर में मौजूद पेड़ काटा

एक तरफ पर्यावरण प्रदूषण और हरियाली लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक पेड़ मां के नाम मुहिम चला रही है। वन विभाग के जरिए लोगों को पौधे बांटकर हरियाली लाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग को भी पौधरोपण करने की जिम्मेदारी दी गई है। उसी विभाग के ऑफिस परिसर में लगे पेड़ पर मशीन चलाकर उसे धरासाई कर दिया गया। पढ़ें: प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में अब आवेदन के समय अनुभव प्रमाण पत्र देना नहीं होगा जरूरी

कुछ भी बताने से बचते रहे अफसर और कर्मचारी

वन विभाग के बड़े अफसर के कार्यालय परिसर में लगे बड़े व हरे-भरे पेड़ पर मशीन चलाते देखकर कुछ लोग पहुंच गए। वहीं, जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूछताछ में किसी ने कहा पेड़ झुक गया था, तो किसी ने दावा किया कि मंदिर निर्माण के लिए पेड़ को काटा गया है। वहीं, विभाग के अफसर व कर्मचारी पेड़ की कटाई का कारण बताने के लिए बचते रहे। पढ़ें: बलौदाबाजार में आबकारी टीम पर शराब माफियाओं का बेखौफ हमला,जान बचाकर भागे अधिकारी

सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे पेड़

शहर में पेड़ों की सुनियोजित तरीके से कटाई चल रही है। करीब एक महीना पहले सरकंडा के सीपत रोड किनारे दो हरे-भरे पेड़ों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काट दिया। दरअसल, यहां विजय चश्मा संसार के संचालक द्वारा कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर मेन रोड पर दो पेड़ लगे थे।

खबर को पांच प्वॉइंट में समझें

1.वन विभाग ने खुद काटा हरा-भरा पेड़ बिलासपुर में मुख्य वन संरक्षक (CCF) कार्यालय परिसर में एक विशाल और हरा-भरा पेड़ बिना किसी अनुमति के मशीन से काट दिया गया, जबकि यही विभाग पेड़ों की सुरक्षा का जिम्मेदार है।

2. पेड़ काटने का कारण स्पष्ट नहीं

अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेड़ कटाई का स्पष्ट कारण नहीं बताया। कुछ ने पेड़ के झुकने का बहाना बनाया, तो कुछ ने मंदिर निर्माण का हवाला दिया, लेकिन कोई भी ठोस जानकारी नहीं दी गई।

3. अधिकारियों की गैरमौजूदगी और चुप्पी

पेड़ कटाई के समय कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था और फोन कॉल तक रिसीव नहीं किए गए। कर्मचारियों ने भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

4. शहर में हो रही सुनियोजित पेड़ कटाई

यह केवल एक मामला नहीं है, बल्कि शहर में अन्य स्थानों पर भी हरे-भरे पेड़ों की कटाई योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है। जैसे, सरकंडा क्षेत्र में बिजली विभाग की मिलीभगत से पेड़ काटे गए।

5. सरकारी मुहिम और हकीकत में अंतर

एक तरफ सरकार "एक पेड़ माँ के नाम" जैसी पर्यावरणीय मुहिम चला रही है, वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग खुद ही पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल है, जिससे सरकार की नीतियों और ज़मीनी हकीकत में बड़ा अंतर साफ नजर आता है।

पेड़ में दब रही थी कॉम्प्लेक्स की सुंदरता

साथ ही कॉम्प्लेक्स के सामने एक बिजली खंभा भी है। कॉम्प्लेक्स की सुंदरता पेड़ में दब रही थी। लिहाजा, संचालक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर दोनों पेड़ को कटवा दिया। इस मामले की शिकायत एसडीएम से की गई। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tree felling in Chhattisgarh | Forest Department | allegation on forest department | CG Forest Department | अवैध कटाई | पेड़ों की अवैध कटाई | छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम | छत्तीसगढ़ वन विभाग | Bilaspur | Cutting of Trees Inside the CCF Office | Chhattisgarh News | bilaspur news | CG News

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bilaspur
  • Forest Department
  • वन विभाग
  • CG Forest Department
  • पेड़ों की अवैध कटाई
  • allegation on forest department
  • अवैध कटाई
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम
  • bilaspur news
  • Tree felling in Chhattisgarh
  • Cutting of Trees Inside the CCF Office
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर