ब्रेकअप के बाद फिर मिले और हो गया कांड; पार्टी करते समय तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरा प्रेमी जोड़ा

Umeshwari Baghel | Published:
Share
bilaspur-love-affair-couple-fell-from-roof-party-death-investigation
bilaspur-love-affair-couple-fell-from-roof-party-death-investigation

बिलासपुर के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर में आज एक प्रेमी जोड़ा छत से गिर गया। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को संदेह है कि नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

NEWS IN SHORT

  • प्रेमी जोड़ा छत से गिरा, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
  • नशे की हालत में विवाद की आशंका, छत की दीवार से गिरने का मामला
  • घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट मिले है
  • पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया, दोस्तों से पूछताछ शुरू
  • संदिग्ध साक्ष्य और युवती के अंतर्वस्त्र मिलने से जांच गहराई

NEWS IN DETAIL

Bilaspur news। बिलासपुर के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर में एक प्रेमी जोड़ा आज बुधवार छत से गिर गया। युवक, चिरंजीवी पांडेय जो यदुनंदन नगर का निवासी था और बिहार का मूल निवासी था

love affair:चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसकी प्रेमिका गरिमाश्री उर्फ महिमा के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग था। हाल ही में दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद सुलह हुई थी और वो छत पर पार्टी करने गए थे।

नशे की हालत में विवाद की आशंका

(संदिग्ध मौत )पुलिस का मानना है कि पार्टी के दौरान नशे की हालत में युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। छत की दीवार छोटी होने के कारण धक्का-मुक्की में दोनों का संतुलन बिगड़ा और वो गिर गए। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बरामद किया संदिग्ध सामान

घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट मिले हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है और उन दोस्तों से पूछताछ कर रही है जो इस पार्टी के बारे में जानते थे।

वहीं, युवती के अंतर्वस्त्र घटनास्थल पर पाए गए, और विचलित करने वाली बात यह है कि मृतक युवक युवती के अंतर्वस्त्र पहने हुए था। जांच में यह भी पता चला है कि युवक पोलिथिन में चिकन लेकर वहां पहुंचा था।

पुलिस की जांच जारी

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के अनुसार, यह मामला संदिग्ध है। पहले युवक और फिर युवती के गिरने की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के बयान से ही घटना की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

यह खबरें भी पढ़े...

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार ; हाईकोर्ट में राज्य सरकार का जवाब, निजी एयरलाइंस को सब्सिडी देने से किया इनकार

बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में युवक ने फेका बादाम, हंगामा बढ़ा तो सालों से गायब फाइल चंद घंटों में मिली

बिलासपुर फ्रॉड केस; ठगों का पार्टनर बना सप्लायर, किराए के खाते से डकारे लाखों, 10 राज्यों तक फैला जाल

छत्तीसगढ़ पुलिस :बिलासपुर मस्तूरी गोलीकांड : आधी रात कांग्रेस नेता के घर पुलिस की दबिश, पर मास्टरमाइंड अब भी फरार



Tags:
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • प्रेमी जोड़ा
  • love affair
  • प्रेम प्रसंग
  • bilaspur news
  • संदिग्ध मौत
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम