बिलासपुर में दर्दनाक हादसा : नदी में बहे 3 मासूम, एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
नदी के तेज बहाव में बहे 3 बच्चे
नदी के तेज बहाव में बहे 3 बच्चे

बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दो बच्चियों समेत तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के बच्चों की मौत से समडील गांव में मातम पसरा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बिलासपुर में नदी हादसा, स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों की मौत
  • घोंघा नदी के तेज बहाव में बहे तीन मासूम बच्चे
  • एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम
  • स्कूल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
  • तखतपुर के समडील गांव में पसरा शोक का माहौल
Bilaspur : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दो बच्चियों समेत तीनों बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना के बाद समडील गांव में शोक का माहौल है।

नदी पार करते समय तेज बहाव में फंसे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, समडील गांव के रहने वाले बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। घर जाने के लिए उन्हें घोंघा नदी पार करनी पड़ती थी। नदी में उस समय पानी ज्यादा नहीं था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से बच्चे संभल नहीं पाए और पानी की चपेट में आ गए।

मृतकों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनमोल और स्तुति एक ही पिता भुनेश्वर जायसवाल के बच्चे थे, जबकि शिक्षा विजय जायसवाल की बेटी थी।

कई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम ने नदी में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

एक ही परिवार से उठीं तीन अर्थियां

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया। जब तीनों बच्चों की अंतिम यात्रा निकली तो पूरा गांव गमगीन हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के साथ हुआ हादसा बेहद दुखद है। गांव के लोग नदी किनारे काफी देर तक बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे।

अचानक बढ़ा बहाव बना हादसे की वजह

तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि बच्चे स्कूल से लौटते समय नदी पार कर रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया और बच्चों के शव बरामद किए। घटना की जांच की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़े...

बिलासपुर से तीन नई वंदे भारत, टाटा-हावड़ा-बनारस रूट का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को

तखतपुर नगर पालिका में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने निगम कार्यालय और अध्यक्ष की नेम प्लेट पर कालिख पोती; बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR

बिलासपुर में नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, रेत खदान के गड्ढे में घुसने से चली गई जान, एसडीआरएफ की टीम ने निकाले तीनों शव

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए प्रभारी DEO

Tags:
  • बिलासपुर
  • सर्च ऑपरेशन
  • तलाश
  • एसडीआरएफ टीम
  • तखतपुर
रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस

By Umeshwari Baghel

रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस
RUHS के एनाटॉमी रिजल्ट में 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, जार्ड ने कॉपी जांच पर उठाए सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RUHS के एनाटॉमी रिजल्ट में 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, जार्ड ने कॉपी जांच पर उठाए सवाल
MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं

By Amresh Kushwaha

MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन

By Arun Tiwari

निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन
पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला
बुर्ज खलीफा में फ्लैट, दुबई में आलीशान विला और 200 करोड़ की शादी, सौरभ चंद्राकर की 3500 करोड़ की संपत्तियों पर ED का शिकंजा

By Arun Tiwari

बुर्ज खलीफा में फ्लैट, दुबई में आलीशान विला और 200 करोड़ की शादी, सौरभ चंद्राकर की 3500 करोड़ की संपत्तियों पर ED का शिकंजा
बर्ड फ्लू से लड़ने का हथियार देगा मध्य प्रदेश, भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन

By Sandeep Kumar

बर्ड फ्लू से लड़ने का हथियार देगा मध्य प्रदेश, भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन