करंट से झुलसा था छात्र, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेशभर के स्कूलों का होगा निरीक्षण
Pravesh Shukla | Aug 08, 2025, 14:44 IST
bilaspur-school-electric-shock-student-safety-issue the sootr
बिलासपुर के प्राथमिक स्कूल सेंदरी में हाल ही में एक छात्र को बिजली के करंट का झटका लग गया। हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सीएसपीडीसीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करंट प्रवाहित कर रहे तार को काटा और खामी को सुधार दिया है।

पढ़ें: अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर बड़ी कार्रवाई, गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज
सेंदरी के प्राइमरी स्कूल का एक छात्र करंट लगने की वजह से झुलस गया था । खबर पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने संज्ञान लिया था। इसके बाद विभाग के जूनियर इंजीनियर ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल की छत पर बारिश का पानी जमा था, जिससे दीवारें गीली हो गई थीं। बिजली का एलटी लाइन का तार दीवार से सटकर गुजर रहा था और इससे ही छात्र झुलसा था। स्कूल शिक्षा विभाग ने हाई कोर्ट में हलफनामा दिया है, बताया कि प्रदेश में 45 हजार से अधिक स्कूल हैं।
पढ़ें: सहेली ज्वेलर्स पर ED-CBI की नजर, शराब घोटाला जांच में उछला था नाम
लापरवाही बर्दाश्त नहीं:
हाईकोर्ट हाईटेंशन लाइन, रिसाव और जर्जर वायरिंग जैसी समस्याओं को लेकर निरीक्षण करने को कहा गया है। सभी स्कूलों का प्रारंभिक निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने के लिए दो महीने का समय मांगा गया है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
पढ़ें: क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीनचिट, जांच में मिला बेदाग
बिजली विभाग के अधिकारियों ने शपथ पत्र देकर बताया है कि इंशुलेटर और वायरिंग की खामी की वजह से दीवारों में करंट आ रहा था। सीएसपीडीसीएल के अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी तकनीकी खामियों को ठीक कर दिया है।
Inspection
chool | incident | Student | Electric shock | death due to electric shock | Primary School | inspected the primary school | School Safety Measures | Electricity Department
पढ़ें: अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर बड़ी कार्रवाई, गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज
स्कूल में लगा था छात्र को करंट
छत और दीवारें थी गीली
पढ़ें: सहेली ज्वेलर्स पर ED-CBI की नजर, शराब घोटाला जांच में उछला था नाम
लापरवाही बर्दाश्त नहीं:हाईकोर्ट
पढ़ें: क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीनचिट, जांच में मिला बेदाग
खबर को पांच प्वॉइंट में समझें
|
दूर की गई खामियां:विभाग
FAQ
- सवाल 1: प्राथमिक स्कूल सेंदरी में छात्र को करंट कैसे लगा?
जवाब: छात्र को करंट इसलिए लगा क्योंकि स्कूल की छत पर बारिश का पानी जमा था, जिससे दीवारें गीली हो गई थीं। उसी दीवार से सटकर एक बिजली की एलटी लाइन का तार गुजर रहा था, जिससे करंट दीवारों में फैल गया और छात्र झुलस गया। - सवाल 2 : हादसे के बाद क्या कार्रवाई की गई?
जवाब: घटना के बाद बिजली विभाग (सीएसपीडीसीएल) की टीम ने मौके पर जाकर जांच की और करंट प्रवाहित कर रहे तार को काटकर खामी को ठीक किया। विभाग ने कोर्ट में हलफनामा देकर बताया कि वायरिंग और इंशुलेटर की तकनीकी खामियां दूर कर दी गई हैं। - सवाल: हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या निर्देश दिए हैं?
जवाब: हाईकोर्ट ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों की बिजली व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं। हाईटेंशन लाइन, रिसाव और जर्जर वायरिंग जैसी समस्याओं के निरीक्षण के लिए दो महीने का समय मांगा गया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Inspection
chool | incident | Student | Electric shock | death due to electric shock | Primary School | inspected the primary school | School Safety Measures | Electricity Department
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari