छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने से लाखों यात्री नहीं कर सके सफर, अब तक 38 सौ से ज्यादा ट्रेनें रद्द,रेलवे को 59 करोड़ का नुकसान

Shivam Dubey | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

रेलवे में पिछले कई महीनों से ट्रेन को लेट लतीफी का दौर जारी था, लेकिन अब ट्रेनों के लगातार कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। अब तक 38 सौ से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया गया है

नितिन मिश्रा, BILASPUR. रेलवे में पिछले कई महीनों से ट्रेन को लेट लतीफी का दौर जारी था, लेकिन अब ट्रेनों के लगातार कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। अब तक 38 सौ से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जिसमें अधिकतर ट्रेनें छत्तीसगढ़ से गुजरने और चलने वाली हैं। ट्रेनें रद्द होने से रेलवे को 59 करोड़ का नुकसान हुआ है।

यात्रियों को 24 घंटे पहले मिलती है सूचना

यात्री गाड़ियों के लेट होने यार रद्द होने की बात करें तो सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक 3 हजार 800 ट्रेनों को रद्द किया गया हैं। ट्रेन कैंसिल होना इन दिनों आम बात हो गई है। ट्रेनों के कैंसिल होने से 39 लाख 36 हजार यात्रियों को अपना सफर भी कैंडल करना पड़ा है। यदि किसी दूसरी ट्रेन से भी यात्री सफर करना चाहे तो वो भी नहीं कर सकता क्योंकि एक साथ कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। ट्रेनों के रद्द होने की सूचना यात्रियों को 24 घंटे पहले दी जाती है। आने वाले एक दो साल तक इसी प्रकार से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जब तक कि अलग सेक्शनों का काम पूरा नहीं हो जाता है।

टिकट में हो रहा करोड़ो का नुकसान

रेलवे में ज्यादातर यात्री लोकल ट्रेन का सहारा लेते हैं। साथ ही पास के शहर जाने के लिए नौकरी पेशा व्यक्ति के लिए रेलवे सबसे सस्ता साधन होता है। लेकिन अब छोटे स्टेशनों के यात्रियों ने भी रेलवे के आगे हाथ खड़े कर दिए हैं। कई बार सूचना नहीं मिलने से यात्रियों को घंटो तक स्टेशनों में बैठना पड़ता है। इसके बाद ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलती है। रेलवे द्वारा ट्रेनों के 3 हजार 800 फेरों को रद करने में 39 रुपए का नुकसान टिकटों से होली 59 करोड़ रुपए की कमाई का नुकसान हुआ।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • भारतीय रेलवे
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर समाचार
  • Indian Railway
  • Ashvini Vaishnav
  • अश्विनी वैष्णव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा