छत्तीसगढ़ में शिक्षा को नई उड़ान, 100 करोड़ की लागत से बिलासपुर बनेगा एजुकेशनल हब

Harrison Masih | Jun 28, 2025, 16:51 IST
Share
Bilaspur will made educational hub Chhattisgarh Education
Bilaspur will made educational hub Chhattisgarh Education

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिलासपुर शहर को आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सरकार ने बिलासपुर शहर को आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत "बिलासपुर एजुकेशनल सिटी" का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जहां शिक्षा से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

ये खबर भी पढ़ें... अब कोई स्कूल बिना शिक्षक के नहीं, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता

क्या-क्या सुविधाएं होंगी एजुकेशनल सिटी में?

नालंदा परिसर – यहां एक साथ 500 छात्र-छात्राएं फिजिकल और डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे। यह पढ़ाई के लिए एक शांत और संसाधनों से भरपूर माहौल देगा।

तीन बहुमंजिला कोचिंग भवन – कुल 48 हॉल सेटअप तैयार किए जाएंगे, जिनमें 4,800 छात्र एक साथ कोचिंग क्लास अटेंड कर सकेंगे। हर सेटअप में एक हॉल, दो कक्ष और एक टॉयलेट की सुविधा होगी।

700 सीटों वाला ऑडिटोरियम – यह ऑडिटोरियम छात्रों के विकासात्मक कार्यक्रमों, सेमिनार और प्रतियोगिताओं के लिए उपयोग किया जाएगा।

हॉस्टल की सुविधा – बाहर से आने वाले लगभग 1,000 विद्यार्थियों के लिए आधुनिक हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें रहने की परेशानी न हो।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का परचम: नक्सल प्रभावित इलाकों के छात्रों ने रचा इतिहास

खेल और स्वास्थ्य का ध्यान – एजुकेशनल सिटी में एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान और सुंदर गार्डन भी विकसित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और ताज़गी का अनुभव मिले।

मल्टी लेवल पार्किंग – आने-जाने वालों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होगी, जिससे यातायात सुचारु रहे।

परियोजना की लागत और क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि यह 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसकी कार्यान्वयन योजना तैयार कर ली गई है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा और राजस्व विभाग में होंगे तबादले, 15 दिन के अंदर नई जगह पर करना होगा ज्वाइन

बिलासपुर की शैक्षणिक पहचान

बिलासपुर शहर राज्य गठन के बाद से ही शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, दो राज्य विश्वविद्यालय, आठ महाविद्यालय, व्यापम, लोक सेवा आयोग, और करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। लगभग 50,000 से ज्यादा छात्र यहां पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा "हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर विद्यार्थी को आधुनिक संसाधन, उन्नत अधोसंरचना और प्रेरक वातावरण मिले, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें। बिलासपुर एजुकेशनल सिटी सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया दौर, युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूली शिक्षा की तस्वीर

बिलासपुर एजुकेशनल सिटी ना केवल छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को एक नए शैक्षणिक पहचान भी दिलाएगी। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा | बिलासपुर बनेगा एजुकेशनल हब | बिलासपुर आधुनिक एजुकेशनल सिटी | Chhattisgarh education news | Bilaspur educational hub

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh education news
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षा
  • बिलासपुर बनेगा एजुकेशनल हब
  • बिलासपुर आधुनिक एजुकेशनल सिटी
  • Bilaspur educational hub
  • एजुकेशनल सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि