नेशनल मेडिकल कमीशन का फैसला: अब छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों की लगेगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस

The Sootr CG | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
नेशनल मेडिकल कमीशन का फैसला: अब छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों की लगेगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस
नेशनल मेडिकल कमीशन का फैसला: अब छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों की लगेगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस

छत्तीसगढ़ में मेडिकल की पढ़ाई पर अब लगातार सुधार की जा रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नया आदेश जारी किया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मेडिकल की पढ़ाई पर अब लगातार सुधार की जा रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नया आदेश जारी किया है। इसका मकसद छात्रों की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग रखना है। नए आदेश के मुताबिक प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) छात्रों की अब बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगेगी। इसे छात्रों के आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं अटेंडेंस नियमित रूप से एनएमसी को भी जाएगा। इससे मेडिकल छात्रों के अटेंडेंस की मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से हो पाएगी। दरसअल पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि मेडिकल स्टूडेंट्स क्लास बंक करते हैं। पिछली बार तो इसके लिए डीन ने सभी छात्रों को नोटिस भी थमाया था।

अब MBBS स्टूडेंट्स पर भी सख्ती

इस नए आदेश आने के बाद कक्षाओं में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी। जानकारी के मुताबिक नेशनल मेडिकल कमीशन ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस छात्रों के अटेंडेंस के लिए बॉयोमीट्रिक सिस्टम लगाने को कहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम अपनाने से छात्र अटेंडेंस और पढ़ाई के प्रति गंभीर होंगे। इसके साथ ही कॉलेज भी रोज आएंगे। प्रदेश में 10 सरकारी समेत 3 निजी मेडिकल कॉलेजों में फर्स्ट ईयर के 1910 समेत 8 हजार से ज्यादा छात्र हैं।

कॉलेजों में टीचरों के लिए पहले से लगा है बायोमीट्रिक सिस्टम

सभी ईयर के छात्र बॉयोमीट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस लगाएंगे। इस सिस्टम से अटेंडेंस में मशीन के सामने खड़े होने पर आंखें स्कैन होती है। इसके साथ ही थंब इंप्रेशन लिया जाता है। कॉलेजों के टीचर के अटेंडेंस के लिए पहले से ही बायोमीट्रिक सिस्टम लगा है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल को एनएमसी के सिस्टम से जोड़ा गया है। लेक्चर हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे छात्रों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा सकें।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • नेशनल मेडिकल कमीशन
  • New order of NMC
  • National Medical Commission
  • MBBS students in medical colleges
  • biometric attendance of MBBS students
  • एनएमसी का नया आदेश
  • मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्र
  • एमबीबीएस छात्रों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं