लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी का बड़ा दांव, 4 जिलों के अध्यक्ष बदले, इन्हे मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

Vikram Jain | Jan 31, 2024, 18:16 IST
Share
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी का बड़ा दांव, 4 जिलों के अध्यक्ष बदले, इन्हे मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी का बड़ा दांव, 4 जिलों के अध्यक्ष बदले, इन्हे मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल, 4 जिला अध्यक्ष बदले गए

RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां तेज कर दी। चुनाव से पहले पार्टी ने संगठन में बदलाव भी तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने 4 जिलों के जिला अध्यक्ष बदलते हुए नए अध्यक्ष नियुक्त किए है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति के बाद महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी किया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने बालोद जिले की जिम्मेदारी पवन साहू को सौंपी है। प्रकाश बैस को धमतरी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है। उधर बीजेपी ने भिलाई नगर जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटाते हुए पार्षद महेश वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

WhatsApp Image 2024-01-31 at 18.10.15.jpeg
WhatsApp Image 2024-01-31 at 18.10.15.jpeg

भिलाई में बृजेश बृजपुरिया हटाए गए

बृजेश बिचपुरिया पर लगे आरोप के बाद उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजेश बिचपुरिया पर कोषाध्यक्ष के संज्ञान के बिना जिला बीजेपी के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगा था। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही भिलाई जिलाध्यक्ष के पद में बदलाव किया था।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Big change in Chhattisgarh BJP
  • 4 BJP district presidents appointed in Chhattisgarh
  • BJP state president Kiran Singhdev
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव
  • छत्तीसगढ़ में 4 बीजेपी जिला अध्यक्ष नियुक्त
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा