राहुल गांधी की टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
Harrison Masih | May 22, 2026, 22:31 IST
bjp-attacks-congress-rahul-gandhi-remark
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा सांसद और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल उठाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
संतोष पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी बेहद अभद्र है और कांग्रेस को इस पर देश के सामने जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा वही व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है जिस पर पागलपन सवार हो।
भाजपा सांसद ने सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को घेरते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस राहुल गांधी के बयान का समर्थन करती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को साफ करना चाहिए कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा को सही मानते हैं या नहीं।
संतोष पांडेय ने अपने बयान में कांग्रेस पर नक्सलियों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बस्तर में सलवा जुडूम के विरोध में फैसले देने वाले बी. सुदर्शन रेड्डी को कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारे लगाए, राहुल गांधी ने उनके चित्र सोशल मीडिया पर साझा किए। पांडेय ने सवाल किया कि क्या इससे सेना और सुरक्षा बलों का मनोबल कमजोर नहीं होता?
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि जब देश की सेना आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करती है, तब कांग्रेस नेतृत्व उस पर सवाल खड़े करता है। संतोष पांडेय ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस को पहले अपने पुराने फैसलों और बयानों पर जवाब देना चाहिए।
अपने बयान में भाजपा सांसद ने देश के पुराने राजनीतिक और ऐतिहासिक मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और कांग्रेस शासनकाल के कई विवादित मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने से पहले अपने इतिहास और फैसलों पर भी जवाब देना चाहिए।
भाजपा के इस तीखे बयान के बाद अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस की ओर से संतोष पांडेय के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का दिया ब्यौरा
कांग्रेस जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे आराम छोड़ काम की नसीहत, सीजी में लागू होगा गुजरात मॉडल
दीपक बैज को रास नहीं आई टीएस सिंहदेव की पीसीसी चीफ बनने की बात, बोले बाबा के लिए दिल्ली दूर नहीं
सूरजपुर कांग्रेस में कलह: जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने दीपक बैज को लिखा पत्र; ब्लॉक अध्यक्ष बदलने की मांग
संतोष पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी बेहद अभद्र है और कांग्रेस को इस पर देश के सामने जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा वही व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है जिस पर पागलपन सवार हो।
दीपक बैज से मांगा जवाब
नक्सलवाद और कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारे लगाए, राहुल गांधी ने उनके चित्र सोशल मीडिया पर साझा किए। पांडेय ने सवाल किया कि क्या इससे सेना और सुरक्षा बलों का मनोबल कमजोर नहीं होता?
सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक उठाए सवाल
नेहरू और पुराने विवाद भी उठाए
कांग्रेस की ओर से नहीं आया जवाब
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे आराम छोड़ काम की नसीहत, सीजी में लागू होगा गुजरात मॉडल
दीपक बैज को रास नहीं आई टीएस सिंहदेव की पीसीसी चीफ बनने की बात, बोले बाबा के लिए दिल्ली दूर नहीं
सूरजपुर कांग्रेस में कलह: जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने दीपक बैज को लिखा पत्र; ब्लॉक अध्यक्ष बदलने की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari