दीपक बैज को रास नहीं आई टीएस सिंहदेव की पीसीसी चीफ बनने की बात, बोले बाबा के लिए दिल्ली दूर नहीं

Arun Tiwari | May 22, 2026, 16:36 IST
Share
deepak-baij-ts-singhdev-leadership-dispute
deepak-baij-ts-singhdev-leadership-dispute

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को राष्ट्रीय जिम्मेदारी का सुझाव दिया। बैज ने युवा नेताओं को अवसर देने की जरूरत पर जोर दिया और पार्टी की एकजुटता का भरोसा जताया।

Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर कांग्रेस के कुनबे में कलह शुरु हो गई है। यह पीसीसी चीफ की कुर्सी को लेकर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष बनने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वहीं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अभी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

संगठन और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि प्रदेश में अब युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

दीपक बैज की सिंहदेव को सलाह :

दीपक बैज का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस संगठन में नेतृत्व परिवर्तन और प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। टीएस सिंहदेव यह कह चुके हैं कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं।

इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि सिंहदेव कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल हैं और पार्टी ने उन्हें पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सिंहदेव कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रह चुके हैं और तमिलनाडु व पुडुचेरी जैसे राज्यों के प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं। बैज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जहां भी जिम्मेदारी देता है सिंहदेव वहां पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं।

प्रदेश में मिले युवाओं को मौका :

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को टीएस के अनुभव का लाभ राष्ट्रीय राजनीति में ज्यादा मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल युवा नेतृत्व सक्रिय रूप से काम कर रहा है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। बैज के अनुसार कांग्रेस को युवाओं को अवसर देकर भविष्य की राजनीति के लिए तैयार करना चाहिए।

हालांकि दीपक बैज ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी वरिष्ठ और युवा नेताओं को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी तरह का मतभेद नहीं है और पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी कर रही है। बैज ने दावा किया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।

दीपक बैज का बयान अहम :

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दीपक बैज का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रही नेतृत्व संबंधी चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। एक ओर टीएस सिंहदेव जैसे वरिष्ठ नेता हैं जिनका पार्टी में लंबा अनुभव और प्रभाव है। वहीं दूसरी ओर युवा नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति पर भी जोर दिया जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस संगठन में भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में दीपक बैज और टीएस सिंहदेव के बयान आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति को और गर्मा सकते हैं। हालांकि ये चर्चाएं जोर पर चल रही हैं कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संगठन में नया मुखिया ला सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

टीएस सिंहदेव ने फिर की पीसीसी चीफ़ की दावेदारी, बैज चाहते हैं दोबारा मौका, भूपेश खेमे में हलचल

फोटो संग्राम: टीएस सिंहदेव ने कहा- मुझे क्यों घसीटा, ओपी बोले- आप अच्छे व्यक्ति, पर गलत संगत में पड़े

सूरजपुर कांग्रेस में कलह: जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने दीपक बैज को लिखा पत्र; ब्लॉक अध्यक्ष बदलने की मांग

साय सरकार के दो साल पूरे: दीपक बैज ने साधा निशाना, बोले- झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, जनाधार खत्म

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • टीएस सिंहदेव
  • दीपक बैज
  • पीसीसी चीफ़
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि