जमीन धोखाधड़ी करने BJP-कांग्रेस नेताओं ने बनाई टीम, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR

VINAY VERMA | Jul 24, 2025, 12:03 IST
Share
BJP-Congress leaders formed a team to commit land fraud the sootr
BJP-Congress leaders formed a team to commit land fraud the sootr

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आमतौर पर एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने करोड़ों की ज़मीन हड़पने के लिए कथित तौर पर हाथ मिला लिया।

बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन, अंबिकापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां करोड़ों की जमीन हड़पने दोनों दलों के पदाधिकारी एक टीम बन गए। इसके अलावा उनकी टीम में एक अधिवक्ता सहित 5 लोग भी थे।

ये पहले जमीन को विवादित बनाते बाद में भाजपा के अंबिकापुर जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस के जिला महासचिव राजीव अग्रवाल उसे कौड़ियों के दाम पर खरीद कर दूसरों को बेच मोटा मुनाफा कमाते... मामला सत्ता पक्ष भाजपा से जुड़ा था इसलिए पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। कांग्रेस के जिला महासचिव भी विरोध के बजाए चुप लगाए बैठे थे।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी जमीन घोटाला:पटवारी से शुरू हुआ खेल,तहसीलदार तक पहुँचा-जाँच की जद में पूरा सिस्टम

कोर्ट को भी गुमराह करने की कोशिश

अंबिकापुर में 2 करोड़ 87 लाख की एक ऐसी जमीन हथियाने का मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इन सभी 7 लोगों पर FIR करने का आदेश दिया। इसके बाद अंबिकापुर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जब कोतवाली थाना प्रभारी को कुछ नहीं समझ में आया तो उन्होंने दिए गए दो हफ्ते के समय में सभी पक्षों को बुलाकर आपस में समझौता कर दिया। इधर कोर्ट ने उनके इस कार्यवाही पर जमकर लताड़ लगाई है। कोर्ट के दोबारा कहने पर भाजपा जिलाध्यक्ष, कॉंग्रेस जिला महासचिव सहित सभी पर FIR हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड की संपत्ति का CBI करेगी जांच... 5000 करोड़ की प्राॅपर्टी पर है अवैध कब्जा

क्या है मामला

अंबिकापुर भगवानपुर निवासी चंद्रमणी कुशवाहा और भैयाथान निवासी कलावती कुशवाहा दोनों ने एडवोकेट के माध्यम से CJM न्यायालय में फर्जीवाड़े को लेकर परिवाद पेश किया था। परिवाद में बताया गया कि दोनों बहनें अनपढ़ हैं और गृहिणी हैं। उनकी भगवानपुर स्थित पैतृक भूमि, रकबा 2.870 हेक्टेयर के राजस्व अभिलेखों में भाई रघुवर कुशवाहा और छतरू कुशवाहा का नाम दर्ज था।

ये खबर भी पढ़ें... जंगल की 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा, एक्शन में वन विभाग

एडवोकेट ने कराया एग्रीमेंट

दोनों बहनों ने राजस्व अभिलेखों में नाम चढ़वाने और बंटवारे के लिए एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह से संपर्क किया। दोनों के भाई बंटवारे के लिए सहमत नहीं थे। एडवोकेट दिनेश सिंह पर विश्वास करते हुए उन्होंने सभी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। सुनवाई के बीच दिनेश सिंह ने दोनों महिलाओं को झांसा दिया कि उन्हें जमीन मिलना मुश्किल है। इसलिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के नाम पर वे जमीनों का एग्रीमेंट कर दें। एडवोकेट ने दोनों को बुलाकर उनके हिस्से की सम्पूर्ण भूमि का विक्रय एग्रीमेंट राजीव अग्रवाल के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपए में कराया।

ये खबर भी पढ़ें... वन भूमि पर अवैध कब्जा: 40 घरों पर चला बुलडोजर, बेदखली का बड़ा अभियान

दोनों बहनों को नहीं मिला पैसा

एडवोकेट ने दोनों बहनों को दोबारा बुलाकर एक भूमि बिक्रीनामा एग्रीमेंट 2016 को उपपंजीयक कार्यालय अंबिकापुर में कराया। यह एग्रीमेंट 1 करोड़ 13 लाख रुपए में हुआ है। इसमें 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि देना लिखा गया। राशि की पावती के रूप में इसी एग्रीमेंट को माना गया है। जबकि दोनों को मात्र 50 हजार रुपए की राशि एग्रीमेंट के समय दी गई।

एग्रीमेंट के दौरान चेक से राशि का भुगतान किया जाना था, लेकिन कोई भुगतान चेक से नहीं किया गया। एग्रीमेंट में भारत सिंह सिसोदिया, रविकांत सिंह, नीरज प्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, और नीलेश सिंह ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किया है।

आरोपियों पर FIR के आदेश

मामले की सुनवाई करते हुए अंबिकापुर सीजेएम सुमित कुमार हर्षयाना की अदालत ने मामले में सौदा करने वाले सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। पहला एग्रीमेंट एक करोड़ 75 लाख रुपए में और दूसरा एग्रीमेंट एक करोड़ 13 लाख रुपए में किया गया। जबकि बिक्रीनामा में दोनों बहनों को मात्र 40 लाख रुपए ही मिले।

पार्टियां कब करेगी कार्रवाई?

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा जमीन हथियाने की खबरें आती रहती है। लेकिन, इस बार भाजपा के अंबिकापुर जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस के जिला महासचिव राजीव अग्रवाल के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हो चुका है। ऐसे में पार्टी के कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

अंबिकापुर जमीन घोटाला | बीजेपी कांग्रेस जमीन | छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार

Tags:
  • अंबिकापुर जमीन घोटाला
  • बीजेपी कांग्रेस जमीन
  • छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार
  • भारत सिंह सिसोदिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती