रायगढ़ लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने साधा समीकरण, 50 फीसदी महिलाओं के साथ जातियों पर भी खेला दांव
The Sootr CG | Oct 14, 2023, 24:00 IST
रायगढ़ लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने साधा समीकरण, 50 फीसदी महिलाओं के साथ जातियों पर भी खेला दांव
रायगढ़ लोकसभा सीट की 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने टिकट वितरण के दौरान जहां महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए 8 में से 4 सीटों पर महिला प्रत्याशी को मौका दिया गया है, वहीं जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखा है।
RAIGARH. रायगढ़ लोकसभा सीट की 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने इस बार बड़े ही सधे हुए तरीके से टिकट वितरण किया है। टिकट वितरण के दौरान जहां महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए 8 में से 4 सीटों पर महिला प्रत्याशी को मौका दिया गया है, तो वहीं जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है। ऐसे में सभी सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है।
4 महिला प्रत्याशियों को टिकट
रायगढ़ लोकसभा सीट की 8 सीटों के लिए बीजेपी ने इस बार बड़े हुए सधे हुए तरीके से टिकट वितरण किया है। अगर सीटों पर ध्यान दें, तो 8 सीटों में से 4 पर महिला प्रत्याशी उतारा गया है। बात करें सारंगढ़ सीट की तो इस सीट पर बीजेपी की ओर से शिवकुमारी चौहान प्रत्याशी बनाई गई हैं। जिले की लैलूंगा विधानसभा सीट पर सुनीति सत्यानंद राठिया, पत्थलगांव सीट पर सांसद गोमती साय और जशपुर सीट से रायमुनि भगत को प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस को मिलेगी बड़ी चुनौती !
अगर जातिगत समीकरणों पर ध्यान दें तो साहू समाज की अधिकता वाले खरसिया विधानसभा में साहू समाज के महेश साहू, धरमजयगढ़ सीट से राठिया समाज के हरीश चंद्र राठिया, अघरिया समाज की बाहुल्यता वाले रायगढ़ सीट पर ओपी चौधरी और लैलूंगा सीट पर कंवर समाज की सुनीति राठिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी का ये टिकट वितरण चुनावी रणनीति के तहत काफी सधा हुआ माना जा रहा है, जिससे कहीं न कहीं कांग्रेस को बड़ी चुनौती मिलने वाली है।
बीजेपी ने की हर वर्ग को साधने की कोशिश
बीजेपी भी इस बात को स्वीकार करती है। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर भाजपा ने हर एक वर्ग को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने सामाजिक ताने-बाने के साथ साथ जिताऊ प्रत्याशी को मौका दिया है। महिला कैंडीडेट को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। लिहाजा नतीजे बेहद अच्छे आने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
छत्तीसगढ़ में मनहूस माने जाते हैं ये विभाग, इनके मंत्री नहीं जीत पाते अगला चुनाव, जानें कौन-कौन से हैं ये डिपार्टमेंट
कांग्रेस के टिकट वितरण में देरी की वजह
कांग्रेस भी इस बात को स्वीकार कर रही है कि बीजेपी के टिकट वितरण में सामाजिक जातिगत समीकरण नजर आ रहा है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि संगठन टिकट वितरण को लेकर बेहद संजीदा है। लिहाजा हर बिंदु पर लगातार मंथन हो रहा है। यही वजह है कि टिकट वितरण में देरी भी हो रही है। कांग्रेस जातिगत सामाजिक समीकरणों के साथ साथ जीतने वाले चेहरे को टिकट देगा। कांग्रेस की सूची में संतुलन नजर आएगा।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj