छत्तीसगढ़ में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिली, अब सबसे बड़ा सवाल सामने कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
Pratibha Rana | Dec 04, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिली, अब सबसे बड़ा सवाल सामने कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। जानकारों की मानें तो बीजेपी आदिवासी या फिर ओबीसी चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ साथ ओपी चौधरी भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सभी नेता जो मुख्यमंत्री बन सकते हैं उनका द सूत्र को एक ही जवाब मिला है कि विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाएंगे या आलाकमान जिस पर भी मुख्यमंत्री की मुहर लगाएगा, हम सब उसे ही अपना मुखिया मानेंगे। बहरहाल, बीजेपी अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है. अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पद के लिए इनमें से किस नाम पर मुहर लगती है।
बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है?
छत्तीसगढ़ में अधिकारी से नेता बने, और अब विधायक बने पूर्व IAS ओपी चौधरी भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं। जानकारों की माने तो चौधरी ही प्रबल दावेदार भी हैं। ओपी चौधरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। इसी के कारण पूर्व आईएएस को राजनीति में उतारा गया है। 22 साल की उम्र में IAS बनने वाले ओपी चौधरी बीजेपी के तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं। बीजेपी ने इस बार ओपी चौधरी की सीट भी बदल दी। उन्हें रायगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि ओपी चौधरी रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। साल 2018 में वो खरसिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार ओपी भारी मतों से जीतकर रायगढ़ के विधायक हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। पार्टी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। रमन सिंह 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी उन्हें फिर से मौका दे सकती है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की रेस में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद अरुण साव का नाम आगे चल रहा है। बिलासपुर जिले की लोरमी विधानसभा सीट से अरुण साव ने जीत दर्ज की है। अरुण साव ओबीसी वर्ग से आते हैं। बीजेपी ने अगस्त 2022 में अरुण साव को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। देश में ओबीसी पॉलिटिक्स और 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अरुण साव को मुख्यमंत्री बना सकती है।
मुख्यमंत्री की रेस में दूसरा नाम विष्णुदेव साय का आता है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने जीत दर्ज की है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक हैं। 2020 में उन्हें प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। साय तीन बार प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभाल चुके हैं। साल 1999 से 2014 तक वो रायगढ़ से सांसद रहे और मोदी सरकार-1 में केंद्रीय मंत्री भी रहे। आदिवासी चेहरा होने की वजह से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने की संभावना है।
पत्थलगांव से गोमती साय ने भी जीत कर विधायक बन चुकी है। अब तक वह सांसद रही है। 2005 में वे पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनी थी। इसके बाद जनपद पंचायत सदस्य बनी। 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर बनी। जशपुर जिला पंचायत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में आता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें विष्णुदेव साय का टिकट रायगढ़ से काट कर उम्मीदवार बनाया था। विष्णुदेव साय की करीबी माने जाने वाली गोमती साय की पहले उनके जिले जशपुर से बाहर कोई खास राजनीतिक पहचान नहीं थी। पर उन्होंने सांसद बन कर क्षेत्र के कई संसदीय मुद्दे उठाए हैं।
बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है?
1- ओपी चौधरी
2- रमन सिंह
3- अरुण साव
4- विष्णुदेव साय
5- गोमती साय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari