नकटी अतिक्रमण विवाद : भाजपा विधायकों ने तैयार किया कड़ा जवाब
Arun Tiwari | Jul 08, 2026, 10:33 IST
बीजेपी विधायक नकटी मामले पर जवाब तैयार कर रहे हैं
छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के लिए बीजेपी विधायक दल ने 6 दिन पहले बैठक कर रणनीति बनाई। इसमें नवा रायपुर के नकटी विवाद पर विपक्ष को आक्रामक और तथ्यात्मक जवाब देने तथा 7 नए विधेयक लाने का फैसला हुआ।
RAIPUR : सीएम हाउस में मंगलवार रात हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में नकटी पर निपटने की रणनीति तैयार हुई। विधानसभा में यदि कांग्रेस नकटी मुद्दे पर हमलावर होती है तो उसका आक्रामक तरीके से जवाब मंत्री के साथ विधायक भी देंगे। नकटी पर घिरी बीजेपी ने विधानसभा सत्र के 6 दिन पहले ही विधायकों की बैठक बुला ली। बैठक में यह कहा गया कि कांग्रेस के सवालों से दबने की ज़रूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है।
बैठक में रायपुर नकटी गांव का मुद्दा प्रमुखता से उठा। हाल के दिनों में इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर रही है। बीजेपी ने तय किया है कि यदि विपक्ष इस विषय को विधानसभा में उठाता है, तो केवल संबंधित मंत्री ही नहीं बल्कि पार्टी विधायक भी तथ्यों और तर्कों के साथ मजबूती से जवाब देंगे। पार्टी का मानना है कि विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे गलत नैरेटिव का प्रभावी तरीके से जवाब दिया जाना जरूरी है।
नकटी प्रकरण के संदर्भ में बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विधायक आवास निर्माण के लिए अब तक विधायक सदस्य सुविधा सम्मान समिति की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। विधानसभा स्तर पर भी इस संबंध में निर्णय नहीं हुआ है। सरकार की योजना जरूरत के अनुसार हाउसिंग बोर्ड की रियायती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराने की है। इस विषय पर भी विपक्ष के सवालों के जवाब के लिए तैयारी की गई।
बैठक में तय किया गया कि मानसून सत्र के दौरान सरकार सात नए विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत कर सकती है। इनमें वाणिज्य और कृषि विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं। साथ ही कुछ अशासकीय और शासकीय संकल्पों को लेकर भी मंथन किया गया। यह भी तय किया गया कि सदन में किस विषय पर कौन मंत्री और कौन विधायक पक्ष रखेगा, इसकी स्पष्ट जिम्मेदारी पहले से तय रहेगी।
सूत्रों के अनुसार बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार को ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में अब केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि उनके परिणाम और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सदन में प्रस्तुत करना आवश्यक है।
मंत्रियों से कहा गया कि वे अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों के साथ अधिक से अधिक विधायकों को भी चर्चा में शामिल करें, ताकि सरकार का पक्ष मजबूती से सामने आ सके।भाजपा नेताओं ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि आगामी मानसून सत्र सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में प्रत्येक मंत्री और विधायक को पूरी तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहने और विपक्ष के हर आरोप का तथ्यात्मक उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों और सरकार की उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से सदन में रखने को कहा गया।
बैठक में कुल 13 मंत्री और 33 विधायक शामिल हुए। हालांकि कुछ मंत्री और विधायक विभिन्न कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। इनमें मंत्री विजय शर्मा और विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, रायमुनी भगत, रेणुका सिंह, चेतराम अटामी और भैयालाल राजवाड़े शामिल रहे। बताया गया कि विजय शर्मा और राजेश मूणत पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे, जबकि अमर अग्रवाल प्रदेश से बाहर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले विधायक दल की बैठक बुलाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार पार्टी ने छह दिन पहले ही बैठक आयोजित की। इसकी वजह बताई गई कि प्रदेशभर में बीजेपी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम और व्यस्त राजनीतिक कैलेंडर है। समय रहते रणनीति तय कर लेने से विधायकों को भी तैयारी का पर्याप्त अवसर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक और विधायी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।विधायक दल की बैठक में सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों, विपक्ष के संभावित हमलों और सरकार की जवाबी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
नकटी गांव पर कांग्रेस ने बनाई जांच रिपोर्ट, जनता के सामने सच का खुलासा
रायपुर नकटी गांव अतिक्रमण मामला : हाउसिंग बोर्ड के दावों पर बढ़ा विवाद
नकटी गांव में घर नहीं लेंगे कांग्रेस विधायक, सीएम को चिट्ठी लिखकर किया इनकार
रायपुर नकटी गांव में पीएम आवासों पर चला बुलडोजर, 77 अवैध निर्माण ध्वस्त
नकटी से निपटने की रणनीति:
नकटी प्रकरण के संदर्भ में बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विधायक आवास निर्माण के लिए अब तक विधायक सदस्य सुविधा सम्मान समिति की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। विधानसभा स्तर पर भी इस संबंध में निर्णय नहीं हुआ है। सरकार की योजना जरूरत के अनुसार हाउसिंग बोर्ड की रियायती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराने की है। इस विषय पर भी विपक्ष के सवालों के जवाब के लिए तैयारी की गई।
नए विधेयक लाने की तैयारी:
सूत्रों के अनुसार बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार को ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में अब केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि उनके परिणाम और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सदन में प्रस्तुत करना आवश्यक है।
मंत्रियों से कहा गया कि वे अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों के साथ अधिक से अधिक विधायकों को भी चर्चा में शामिल करें, ताकि सरकार का पक्ष मजबूती से सामने आ सके।भाजपा नेताओं ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि आगामी मानसून सत्र सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में प्रत्येक मंत्री और विधायक को पूरी तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहने और विपक्ष के हर आरोप का तथ्यात्मक उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों और सरकार की उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से सदन में रखने को कहा गया।
ये विधायक नहीं हुए शामिल:
6 दिन पहले हुई बैठक:
छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक और विधायी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।विधायक दल की बैठक में सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों, विपक्ष के संभावित हमलों और सरकार की जवाबी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
FAQ
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कब से शुरू हो रहा है?
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। - छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल कितनी विधानसभा सीटें (निर्वाचित सदस्य) हैं?
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 निर्वाचित सीटें हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रायपुर नकटी गांव अतिक्रमण मामला : हाउसिंग बोर्ड के दावों पर बढ़ा विवाद
नकटी गांव में घर नहीं लेंगे कांग्रेस विधायक, सीएम को चिट्ठी लिखकर किया इनकार
रायपुर नकटी गांव में पीएम आवासों पर चला बुलडोजर, 77 अवैध निर्माण ध्वस्त
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA