नकटी गांव अतिक्रमण
रायपुर नकटी गांव में पीएम आवासों पर चला बुलडोजर, 77 अवैध निर्माण ध्वस्त
Aishwarya Dwivedi | Jun 30, 2026, 12:34 IST
नक्ति गाँव में बुलडोज़र से ढाँचे गिराए गए
रायपुर के नकटी गांव में प्रशासन ने 12 जेसीबी से 77 अतिक्रमण हटाए । 60 मकान ध्वस्त, पथराव और विरोध के बावजूद सुबह से शाम तक चली कार्रवाई। प्रभावित परिवार नवा रायपुर शिफ्ट हुए।
समझें क्या है पूरा मामला
रातभर धरना, सुबह से बुलडोजर
मिनट-दर-मिनट कार्रवाई
- सुबह 9 बजे मनवा यादव के घर से महिलाओं को बाहर निकालने के बाद तोड़फोड़ शुरू हुई।
- 9:30 बजे भूषण नाम का एक युवक छत पर ईंट लेकर विरोध करता रहा, जिसे पुलिस ने नीचे उतारा।
- 10 बजे साहू परिवार अपने नए मकान के दरवाजे-खिड़कियाँ खुद निकालकर बचाने में जुटा रहा।
- दोपहर 12 बजे से सामान काऊ कैचर वाहनों से नवा रायपुर भेजा जाने लगा।
- 12:30 बजे फिर पत्थरबाजी हुई जिसे पुलिस ने संभाला।
- दोपहर 1 बजे कार्रवाई में लगे कर्मचारियों ने भोजन किया जबकि प्रभावित परिवारों के बच्चे भूखे रहे।
- दोपहर 3 बजे तक तोड़फोड़ और सामान शिफ्टिंग लगातार जारी रही। शाम
- 4 बजे बल लौटने लगा और शाम 5 बजे कार्रवाई पूरी हुई।
प्रशासन बनाम ग्रामीण
यहाँ बिजली, पानी जैसी सरकारी सुविधाएं भी मिलीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 22 मकान बने और पाँच नए हितग्राहियों के नाम भी स्वीकृत हुए थे। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका था, तो अब इसे अवैध अतिक्रमण कैसे बताया जा रहा है।
तीन स्तरीय बैरिकेडिंग — ड्रोन से निगरानी
पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी हुई और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। टीम प्रहरी, कोटवार और नगर निगम के काऊ कैचर वाहनों से लोगों का सामान नवा रायपुर के सेक्टर-30 तक पहुँचाया गया।
छुट्टी के दिन क्यों हुई कार्रवाई
जिस जमीन पर बुलडोजर — वहाँ था विधायक निवास का प्रस्ताव
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कार्रवाई के दौरान कहा कि उन्हें पीड़ितों की चिंता है। उन्होंने सोमवार रात्रि भोजन की व्यवस्था कराई और मंगलवार को नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन का इंतजाम सुनिश्चित किया।
उनके अनुसार पात्र 60 परिवारों का नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में पुनर्वास कर दिया गया है। इन आवासों में बिजली, पेयजल समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विधायक ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
FAQ
- नकटी गांव में कितने अतिक्रमण हटाए गए और कितने मकान टूटे?
उ. प्रशासन ने वार्ड 16 और 17 में कुल 77 अतिक्रमण हटाए, जिनमें करीब 60 मकान और कुछ बाउंड्रीवाल-फेंसिंग से किए गए कब्जे शामिल थे। कार्रवाई सुबह 4 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। 9 हेक्टेयर सरकारी भूमि खाली कराई गई। - नकटी गांव में प्रशासन ने कार्रवाई के लिए छुट्टी के दिन को क्यों चुना?
उ. प्रशासन ने जानबूझकर ऐसा समय चुना ताकि प्रभावित परिवार कोर्ट जाकर स्टे ऑर्डर न ला सकें। गुरुवार रात नोटिस चस्पा किया गया, इसके बाद शुक्रवार को मोहर्रम और सोमवार को कबीर जयंती की छुट्टी थी। - नकटी गांव में प्रभावित परिवारों के लिए क्या पुनर्वास व्यवस्था की गई है?
उ. पात्र 60 परिवारों को नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाया गया है। इन आवासों में बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सभी परिवारों के खाने-पीने की व्यवस्था का भी आश्वासन दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
टाइगर रिजर्व में महा-अतिक्रमण; सैटेलाइट ने खोला लाखों पेड़ कटने का राज, अब जेल जाएंगे 166 आरोपी!
2200 करोड़ की जमीन पर चला पीला पंजा, 42 बीघा पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाया अतिक्रमण
अतिक्रमण अभियान के विरोध में उतरीं उमा भारती, खुद लगाया सड़क किनारे हाथठेला, बेचे पोहे-जलेबी
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ
By Neel Tiwari
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
By Arun Tiwari
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
By Amresh Kushwaha
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari