बीजेपी प्रदेश प्रभारी माथुर ने बनाई रणनीति, टिकट पर चर्चा भी हुई, अब परिवर्तन यात्रा के बाद आ सकती है बीजेपी की दूसरी सूची
The Sootr | Sept 23, 2023, 24:00 IST
बीजेपी प्रदेश प्रभारी माथुर ने बनाई रणनीति, टिकट पर चर्चा भी हुई, अब परिवर्तन यात्रा के बाद आ सकती है बीजेपी की दूसरी सूची
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 21 प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अपनी दूसरी सूची के लिए तैयारी शुरू कर चुकी है
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 21 प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अपनी दूसरी सूची के लिए तैयारी शुरू कर चुकी है। टिकट के लिए बैठकें और चर्चाएं भी चल रही हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान माथुर ने चुनावी टिकट वितरण को लेकर चर्चा की।
बैठक के बाद जानकारी मिली है कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद बीजेपी की अगली सूची जाएगी। इस बैठक में 28 सितंबर को प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा परिवर्तन यात्रा में लोगों के मिल रहे फीडबैक पर भी पार्टी ने अपनी रणनीति बनाई है। माथुर ने आदर्श आचार संहिता लगने से पहले उन तमाम गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं जिससे पार्टी की सत्ता की वापसी हो सके। खासकर मतदाताओं तक संपर्क अभियान को बढ़ाने पर भी जोर देने को कहा गया है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की दूसरी सूची में 32 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसमें बस्तर, बिलासपुर संभाग की पांच, सरगुजा की सात, रायपुर संभाग की छह और दुर्ग संभाग की दस सीट हैं। इस सूची में मंत्रियों की विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। बतादें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 21 प्रत्याशी घोषित करके बढ़त बनाने की कोशिश की है। बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि सितंबर के पहले सप्ताह तक बीजेपी की दूसरी सूची आ जाएगी। बैठक में प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी नितिन नवीन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व अन्य नेता मौजूद रहे।
लोगों के फीडबैक पर पार्टी की रणनीति
ये खबर भी पढ़ें...
दूसरी सूची में 32 प्रत्याशी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari