नोटों की गड्डियों के साथ BJP युवा नेता का वीडियो वायरल

Kanak Durga Jha | Oct 16, 2024, 09:58 IST
Share
BJP youth leader note bundles Video viral
BJP youth leader note bundles Video viral

भाजयुमो नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। जबकि साथ बैठा दूसरा नेता वीडियो बना रहा है। इसका एक वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स सोशल मीडिया में वायरल किया है।

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने साय सरकार के सुशासन पर सलाव उठाया है। अपने एक्स सोशल में वीडियो शेयर करते हुए बघेल ने लिखा कि - आपका “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है!

पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं?

लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं.

सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं.

अब ये बताइए कि 'सुशासन' में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

युवा नेता बेरोजगार, फिर कहां से आई लाखों की गड्डियां ?

वीडियो को इंडियन नेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी शेयर करके सरकार से सवाल पूछा है। पार्टी ने लिखा, 'मंडल अध्यक्ष के पास इतने बंडल कैसे? भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी जो कि कुछ ही महीने पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है। छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे। क्या भाजपा सरकार की पुलिस, ईडी, आईटी कोई कार्यवाही करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा?'

लाखों की गड्डियां, मूछों पर ताव...

सोशल मीडिया में बीजेपी युवा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इसे लेकर सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। वीडियो पर विपक्ष के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से अब तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। इधर, इस वीडियो में युवा नेता पैसों का दिखावा कर रहा है। साथ ही अपनी मूछों पर ताव देता नजर आ रहा है। मामले में कांग्रेस दल जांच की मांग कर रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • Bhupesh Baghel
  • Bhupesh Baghel former CM
  • BJP
  • छत्तीसगढ़
  • Bhupesh Baghel big statement
  • bjp party
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP governemnt
  • chhattisgarh BJP Govt
  • BJP युवा नेता का वीडियो वायरल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा