भ्रष्टाचार पर BJP का Bhupesh Baghel को पत्र : बताएं क्या सौम्या आपके लिए वसूली करती थीं
Jitendra Shrivastava | Apr 21, 2024, 19:56 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भूपेश को लिखा कि आपके सीएम रहते सौम्या चौरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार की गई हैं। ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इस मुद्दे को लेकर उठ रहे जनता के सवालों के जवाब दें...
RAIPUR. बीजेपी ( BJP) महामंत्री भरत वर्मा,राम जी भारती व भाजपा नेता सियाराम साहू ने भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) को पत्र लिखा है l पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यों हैं? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही हैं ऐसे में कैसे संभव है आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नही है।
मान्यवर महोदय,
जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और माननीय न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है। आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें। आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चौरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है?
2 दिसंबर, 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएं कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? अपनी उपसचिव सौम्या चौरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े।
ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे।
धन्यवाद सहित,
ये खबर भी पढ़ें...
राजनांदगांव में क्यों बोलीं Priyanka Gandhi, यदि भूपेश बघेल BJP में शामिल हो जाएंगे तो सबसे ईमानदार कहलाएंगे
![THESOOTR]()
पत्र में ये कहा गया...

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari