ब्लिंकिट कर्मियों की हड़ताल से रायपुर में डिलीवरी सेवाएं ठप, नई नीतियों के खिलाफ भड़का विरोध

Arun Tiwari | Nov 12, 2025, 19:11 IST
Share
blinkit employe strike in raipur
Photograph: (the sootr)

राजधानी रायपुर में बुधवार को ब्लिंकिट (Blinkit) की डिलीवरी सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गईं। करीब 700 से अधिक डिलीवरी एजेंटों ने कंपनी की नई कार्य नीतियों के विरोध में एकजुट होकर काम बंद कर दिया है।

RAIPUR. राजधानी रायपुर में बुधवार को ब्लिंकिट (Blinkit) की डिलीवरी सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गईं। करीब 700 से अधिक डिलीवरी एजेंटों ने कंपनी की नई कार्य नीतियों के विरोध में एकजुट होकर काम बंद कर दिया है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में ऑर्डर डिलीवरी प्रभावित रही। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने हाल ही में उनके वेतन ढांचे में कटौती की है। पहले हर ऑर्डर पर तय कमीशन मिलता था। अब भुगतान प्रणाली में बदलाव कर दिया गया है। कंपनी ने डिलीवरी समय की सीमा घटाकर सिर्फ 10 मिनट कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि यह टाइम लाइन न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि उनके जीवन के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

आज रायपुर में फ्री प्लेसमेंट कैंप, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मिलेगी नौकरी

रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित किया, गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम, कई राज्यों में FIR

नई पॉलिसी का विरोध :

एक हड़ताली डिलीवरी एजेंट ने बताया कि कंपनी अब हमसे 10 मिनट में डिलीवरी की उम्मीद करती है। कंपनी की नई नीति में देरी होने पर पेनल्टी लगाई जाती है, जिससे समस्याएं बढ़ रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल के बढ़े दाम और महंगाई में वे मुश्किल से घर चला रहे हैं। आय में कटौती से उनकी स्थिति और खराब हो गई है, जिससे उनका जीवन और कठिन हो गया है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि कंपनी अपनी नई नीति को तुरंत वापस ले और समयसीमा में बदलाव करे। वे चाहते हैं कि पेनल्टी सिस्टम खत्म किया जाए और सैलरी इस्ट्रक्चर में पारदर्शिता लाई जाए। एजेंटों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल को ऐसे समझें

  • रायपुर में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं ठप हो गईं, करीब 700 एजेंटों ने हड़ताल की।
  • कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने वेतन में कटौती की और डिलीवरी समय सीमा 10 मिनट कर दी।
  • कर्मचारियों ने पेनल्टी सिस्टम को खत्म करने और नई नीतियों को वापस लेने की मांग की।
  • कई एजेंटों ने बिना सूचना के आईडी ब्लॉक करने का आरोप लगाया, जिससे वे काम नहीं कर पा रहे।
  • रायपुर के इलाकों में ब्लिंकिट ऐप से ऑर्डर पर नो डिलीवरी एरिया का संदेश दिख रहा है।

बिना सूचना के आईडी ब्लॉक करने का आरोप

ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंटों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी आईडी ब्लॉक कर दी। आईडी ब्लॉक से वे दोबारा लॉगिन करके काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण उन्हें और भी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर पहुंचे अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले जहां डबल इंजन सरकार वहां नशे की डबल सप्लाई

रायपुर पुलिस ने निकाला हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस, रास्ते में हुआ बेहोश

ठप रहीं डिलीवरी की सेवाएं :

रायपुर के कई इलाकों में ब्लिंकिट ऐप से ऑर्डर करने पर नो डिलीवरी एरिया का संदेश दिख रहा है। उपभोक्ताओं को किराना और जरूरी सामान मंगाने के लिए अन्य ऐप्स का सहारा लेना पड़ रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों ने विरोध किया हो।

इससे पहले अप्रैल 2025 में वाराणसी में करीब 150 एजेंटों ने काम बंद कर दिया था। उस समय भी कंपनी पर वेतन कटौती और कर्मचारियों के आईडी ब्लॉक करने के आरोप लगे थे। डिलीवरी एजेंटों का कहना है कि वे अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Tags:
  • कर्मचारियों की हड़ताल
  • Blinkit
  • राजधानी रायपुर
  • रायपुर में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं ठप
  • ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा