घोटाले के पैसों से खरीदा BMW, मर्सिडीज और दूसरे राज्यों में प्रॉपर्टी

Kanak Durga Jha | Apr 26, 2025, 16:14 IST
Share
Bought BMW Mercedes property other states with scam money the sootr
Bought BMW Mercedes property other states with scam money the sootr

Bharatmala scam : भारतमाला प्रोजेक्ट में अफसरों और जमीन दलालों ने मिलकर पहले घोटाले की प्लानिंग की फिर उसी हिसाब से फाइल और दस्तावेज तैयार किए।

भारतमाला प्रोजेक्ट में अफसरों और जमीन दलालों ने मिलकर पहले घोटाले की प्लानिंग की फिर उसी हिसाब से फाइल और दस्तावेज तैयार किए। इस सिंडिकेट में जमीन दलालों के साथ ही पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम को भी शामिल किया गया। अफसरों को पहले से पता था कि प्रोजेक्ट के तहत रोड बनाने के लिए अभनपुर के आधा दर्जन गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की जरूरत पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू

उन्होंने पहले ही हिसाब लगा लिया था कि किसानों की जमीन टुकड़ों में बांटने पर मुआवजा लाखों से करोड़ों में पहुंच जाएगा। फिर किसानों को सेट कर फर्जीवाड़े की नींव रखी गई। घोटाले के पैसों से दलालों व अफसरों ने मसडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ी खरीदी। दूसरे राज्यों में जमीन खरीदी। ईओडब्ल्यू इसी घोटाले की रकम का पता लगा रही है।

पत्नी-रिश्तेदारों के नाम से बनवा ली शेल कंपनी

भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा फर्जीवाड़े में शामिल तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू, तहसीलदार शशिकांत कुरें, लखखेश्वर किरण बघेल, आरआई रोशन लाल वर्मा, पटवारी जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल और लेखराम देवांगन ने जमीन दलालों के साथ मिलकर पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनी बनाई। 10-10 लाख रुपए में कंपनी शुरू की। इसके बाद इन्हीं कंपनियों के जरिये शेयर बांटे गए। शेयर खरीदी-बिक्री में बड़ा मुनाफा दिखाया गया। बाद में इसी रकम का उपयोग अपने शौक को पूरा करने और महंगी चीजों को खरीदने में किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई

छत्तीसगढ़, गुड़गांव, दिल्ली, मुंबई में संपत्ति खरीदी

राज्य सरकार ने जिन अफसरों को निलंबित किया और जिन जमीन दलालों के खिलाफ ईओडब्ल्यू कार्रवाई कर रही है उन्होंने मुआवजे की बड़ी रकम से छत्तीसगढ़ ही नहीं गुड़गांव, दिल्ली और मुंबई में संपत्ति खरीदी। दो जमीन दलालों का पैसा बड़ा होटल बनाने में लगा है। छापे के दौरान अफसरों को इसके दस्तावेज भी मिले हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े कई जानकारों का कहना है कि पूरा घोटाला 48 करोड़ का नहीं है। अभनपुर के अलावाजहां से भारतमाला की सड़क के लिए जमीन अधिग्रहित की गई है वहां भी ऐसे ही घोटाला किया गया है। पूरा फर्जीवाड़ा 300 करोड़ से ज्यादा का है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा

crime news | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today | Crime News Raipur | scam | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • scam
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती