वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी पड़ी भारी, कांग्रेस ने इन पूर्व विधायकों को 6 साल के लिए किया निष्कासित
Vikram Jain | Dec 14, 2023, 24:00 IST
वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी पड़ी भारी, कांग्रेस ने इन पूर्व विधायकों को 6 साल के लिए किया निष्कासित
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों को महंगी पड़ी। बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने गंभीरता दिखाते हुए पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के नेताओं के ऊपर आरोप लगाए थे। इसको लेकर कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद अब उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बृहस्पत ने कुमारी सैलजा और सिंहदेव पर लगाए थे आरोप
रामानुजगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। बृहस्पत ने कुमारी सैलजा पर टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। वहीं सिंहदेव पर साल भर पहले अमित शाह से मिलने के बाद लगातार पार्टी के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया था। बृहस्पत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने दोनों नेताओं को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया था।
![WhatsApp Image 2023-12-14 at 18.46.58.jpeg]()
चंदन यादव पर लगाया था पैसे लेने का आरोप
कांग्रेस ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। विनय मनेंद्रगढ़ से विधायक थे । पार्टी ने इस बार जिन 22 विधायकों का टिकट काटा उनमें विनय का नाम भी शामिल था। चुनाव के वक्त भी उन पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था। विनय जायसवाल ने एक निजी चैनल पर कहा था कि उन्होंने करीब 7 लाख रुपए चंदन यादव को शहर के एक निजी होटल पर दिए थे। उन्हें ये नहीं पता कि पैसे कहां यूज हुए। उन्होंने ये पैसे पार्टी के लिए दिए थे।
![WhatsApp Image 2023-12-14 at 18.46.45.jpeg]()
विनय जायसवाल के घर पर बैठक, दिल्ली में शिकायत की तैयारी
इधर, हार को लेकर विनय जायसवाल के घर पर पूर्व विधायकों की मीटिंग हुई। जिसमें बृहस्पत सिंह के साथ बस्तर और अन्य क्षेत्रों के 15 से ज्यादा पूर्व विधायक इकट्ठा हुए। हार के लिए जिम्मेदार लोगों की सूची और कारण बनाकर दिल्ली में सौंपने की तैयारी की गई। बैठक में शामिल होने आए विधायकों का कहना है कि किस सर्वे के आधार पर हमारा टिकट काटा गया यह बताया जाए। हम भी उस एजेंसी को खोज रहे हैं। और टिकट काटने के बाद भी परिणाम क्या रहे ये भी देखा जाए। इस बैठक में बृहस्पति सिंह, शिशुपाल सोरी, पद्मा मनहर, मोतीलाल देवांगन, चंद्रदेव राय, ममता चंद्राकर, अनीता शर्मा, चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर बघेल समेत कई पूर्व विधायक मौजूद रहे।
बृहस्पत ने कुमारी सैलजा और सिंहदेव पर लगाए थे आरोप
रामानुजगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। बृहस्पत ने कुमारी सैलजा पर टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। वहीं सिंहदेव पर साल भर पहले अमित शाह से मिलने के बाद लगातार पार्टी के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया था। बृहस्पत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने दोनों नेताओं को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया था।
WhatsApp Image 2023-12-14 at 18.46.58.jpeg
चंदन यादव पर लगाया था पैसे लेने का आरोप
कांग्रेस ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। विनय मनेंद्रगढ़ से विधायक थे । पार्टी ने इस बार जिन 22 विधायकों का टिकट काटा उनमें विनय का नाम भी शामिल था। चुनाव के वक्त भी उन पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था। विनय जायसवाल ने एक निजी चैनल पर कहा था कि उन्होंने करीब 7 लाख रुपए चंदन यादव को शहर के एक निजी होटल पर दिए थे। उन्हें ये नहीं पता कि पैसे कहां यूज हुए। उन्होंने ये पैसे पार्टी के लिए दिए थे।
WhatsApp Image 2023-12-14 at 18.46.45.jpeg
विनय जायसवाल के घर पर बैठक, दिल्ली में शिकायत की तैयारी
इधर, हार को लेकर विनय जायसवाल के घर पर पूर्व विधायकों की मीटिंग हुई। जिसमें बृहस्पत सिंह के साथ बस्तर और अन्य क्षेत्रों के 15 से ज्यादा पूर्व विधायक इकट्ठा हुए। हार के लिए जिम्मेदार लोगों की सूची और कारण बनाकर दिल्ली में सौंपने की तैयारी की गई। बैठक में शामिल होने आए विधायकों का कहना है कि किस सर्वे के आधार पर हमारा टिकट काटा गया यह बताया जाए। हम भी उस एजेंसी को खोज रहे हैं। और टिकट काटने के बाद भी परिणाम क्या रहे ये भी देखा जाए। इस बैठक में बृहस्पति सिंह, शिशुपाल सोरी, पद्मा मनहर, मोतीलाल देवांगन, चंद्रदेव राय, ममता चंद्राकर, अनीता शर्मा, चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर बघेल समेत कई पूर्व विधायक मौजूद रहे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari