बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने से पुजारी ने रोका , मंदिर के द्वार पर जड़ा ताला

Marut raj | Oct 04, 2024, 08:45 IST
Share
Budha Mahadev Temple Kabirdham District Maa Durga murti sthapana dispute the sootr
Budha Mahadev Temple Kabirdham District Maa Durga murti sthapana dispute the sootr

मंदिर के गेट पर ताला लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर परिसर के अंदर ही मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित करने की मांग पर ग्रामीण अड़ गए।

Budha Mahadev Temple Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में स्थित बूढ़ा महादेव नरसिंह नाथ मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से SDM और तहसीलदार ने मंदिर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुजारी ने मंदिर के द्वार पर ताला जड़ दिया

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं दी। इसके साथ ही पुजारी ने मंदिर के द्वार पर ताला जड़ दिया। मंदिर के गेट पर ताला लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर परिसर के अंदर ही मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित करने की मांग पर ग्रामीण अड़ गए। इससे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

गांव में पुलिस बल तैनात

मामला बढ़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही SDM व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। इस मीटिंग में ग्रामीण, मंदिर प्रबंधन और पुजारी को शामिल किया गया।

प्रशासन की ओर से काफी मशक्कत किए जाने के बाद सभी पक्षों के बीच सहमति बनी। इसके बाद मंदिर परिसर का ताला खोल दिया गया। सभी पक्षों में सहमति के बाद मंदिर परिसर के अंदर ही मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना का फैसला लिया गया।

प्रशासन की ओर से हस्तक्षेप किए जाने के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल बनाए रखने का निर्णय प्रशासन की ओर से लिया गया है।

Tags:
  • बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा
  • Budha Mahadev Temple Chattisgarh
  • Budha Mahadev Temple Kawardha
  • बूढ़ा महादेव मंदिर दुर्गा मूर्ति स्थापना विवाद
  • बूढ़ा महादेव मंदिर छत्तीसगढ़
  • Budha Mahadev Temple History
  • बूढ़ा महादेव मंदिर इतिहास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा