कवर्धा में हत्या के आरोपी के घर पर भी चला बुलडोजर, छत्तीसगढ़ में बुलडोजर से संपत्ति ढहाने का दूसरा मामला
Pooja Kumari | Jan 25, 2024, 13:09 IST
कवर्धा में हत्या के आरोपी के घर पर भी चला बुलडोजर, छत्तीसगढ़ में बुलडोजर से संपत्ति ढहाने का दूसरा मामला
छत्तीसगढ़ में हत्या के आरोपियों पर बुलडोजर से कार्रवाई की जा रही है। अब बुलडोजर कार्रवाई करने का दूसरा मामला भी सामने आ गया है। कुछ दिन पहले 20 जनवरी की देर रात ग्रामीण साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी।
Kawardha. छत्तीसगढ़ में हत्या के आरोपियों पर बुलडोजर से कार्रवाई की जा रही है। अब बुलडोजर कार्रवाई करने का दूसरा मामला भी सामने आ गया है। दरअसल कुछ दिन पहले 20 जनवरी की देर रात ग्रामीण साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आज यानी गुरुवार को मुख्य आरोपी अयाज़ खान के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई अभी जारी है।
20 जनवरी देर रात साधराम यादव की लालपुर में गला रेत कर हत्या हुई थी। हत्या के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा मृतक के घर गए थे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया था। पखांजुर के बाद हत्यारोपी के घर बुलडोजर चलाने की ये बीजेपी सरकार की दूसरी कार्रवाई है।
बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर प्रशासन का तर्क है कि, आरोपी ने आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक परिसर भी खोला था, जिसकी अनुमति नहीं थी। इसके साथ-साथ अतिक्रमण भी था। बुलडोजर की इस कार्रवाई में राजस्व और निगम अमला संयुक्त रुप से शामिल है, जो पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं।
हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस को ये पता चला कि आरोपियों ने मामूली विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस की विवेचना में यह बताया गया है कि, सड़क से गुजरते हुए साधराम ने सड़क को जाम किए जाने की स्थिति पर आपत्ति की थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया और साधराम की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से 1 नाबालिग है।
हत्या के बाद मृतक के घर पहुंचे थे गृहमंत्री
'अतिक्रमण था इसलिए कार्रवाई'
मामूली विवाद में हुई थी हत्या
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari